आज इन राशियों के खुलेंगे सफलता के मार्ग, कहीं ये आपकी राशि तो नहीं?

Chhattisgarh Crimes

आज मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि और बुधवार का दिन है। अष्टमी तिथि आज का पूरा दिन रहेगी। आज का पूरा दिन पार कर के देर रात 1 बजकर 9 मिनट तक ब्रह्म योग रहेगा। साथ ही आज शाम 6 बजकर 59 मिनट तक आश्लेषा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज श्री महाकाल भैरव अष्टमी और वृश्चिक राशि की सूर्य संक्रांति है। आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं कैसा रहेगा आपके लिए 16 नवंबर का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

मेष राशि

आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है, आज आप जो भी काम शुरु करेंगे उसमें आपको सफलता जरुर मिलेगी। जो लोग सरकारी नौकरी से जुड़े हैं, उनके लिए आज का दिन उत्तम रहने वाला है। लंबे समय से प्रमोशन में आ रही रुकावट आज दूर होगी। जिनकी जॉब अभी नयी-नयी शुरु हुयी है, उनको ऑफिस में साथियों का सहयोग मिलेगा। घर से दूर रहकर पढ़ाई कर रहे छात्रों को ज्यादा मेहनत करने की जरूरत है। भविष्य में मेहनत का लाभ आपको जरूर मिलेगा।

लकी रंग- गुलाबी

लकी नंबर- 5

वृष राशि

आज आपका दिन बढ़िया रहने वाला है। परिवार के लोगों से आपको भरपूर सहयोग प्राप्त होगा, खासकर कि आपके प्रति बड़ों का प्यार बना रहेगा साथ ही बच्चे भी आपसे खुश रहेंगे। आप किसी नए बिजनेस को शुरू करने का विचार कर सकते हैं। किसी बड़े व्यक्ति से मुलाकात करने जा रहे हैं, तो अच्छे से तैयार होकर जाएं और अपनी बात को स्पष्टता से कहें। तरक्की के किसी भी अवसर को अपने हाथ से ना जाने दें, कोई भी छोटा चांस आपको माला-माल भी बना सकता है। कम मेहनत में ज्यादा फल पाने वाला दिन हैं, इसे आप अपने परिश्रम से और भी अच्छा बना सकते हैं। श्री हरि का ध्यान करें, आपको तरक्की मिलेगी।

लकी रंग- हरा
लकी नंबर- 1

मिथुन राशि
आज आपका दिन सामान्य रहने वाला है। परिश्रम के अनुरुप फल थोड़ा कम ही मिल पायेगा, लेकिन मेहनत जारी रखने से आपको जल्द ही सफलता मिलेगी। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को दोगुनी मेहनत करने की जरूरत है। एक निर्धारित टाइम टेबल बनाकर पढ़ाई करें, आपकी सफलता के चांस बढ़ेंगे। जिन लोगों की नई-नई शादी हुई है, उनके लिए दिन उत्तम रहने वाला है, आपको पार्टनर का प्यार और सहयोग मिलेगा। कहीं बाहर घूमने जाने का प्लान भी बना सकते हैं। गाय को रोटी खिलाएं, आपको अपनी मेहनत का फल मिलेगा।

लकी रंग- लाल
लकी नंबर- 2

कर्क राशि

आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। जो छात्र कॉलेज में नए प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं, वो जल्द ही अपनी तैयारी पूरी कर लेंगे। शिक्षकों का पूरा सहयोग मिलेगा। कोई भी काम करते समय आपको बुजुर्गों का आशीर्वाद जरूर लेना चाहिए। इससे आपको काम में मदद मिलेगी। साथियों के साथ आपका दिन अच्छा गुजरेगा। आज अपनी गलतियों से कुछ नया सीखेंगे। अपने कारोबार के खर्च के साथ-साथ निजी खर्च में बैलेंस बनाए रखें। मन्दिर में पुष्प चढ़ाएं, दिन अच्छा रहेगा।

सिंह राशि

आज का दिन मिली-जुली प्रतिक्रिया देने वाला रहेगा। कोई भी बड़ा काम शुरू करने से पहले उस क्षेत्र से जुड़े लोगों की राय जरूर ले लें। जिन लोगों का होल सेल का बिजनेस है, उनके काम में सामान्य रूप से गति बनी रहेगी। आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की जरुरत है, बदलते मौसम का आपको ध्यान रखना होगा। आज आपको ऑफिस के काम में किसी का सहयोग मिल सकता है। जरूरतमंद बच्चों को भोजन करवाएं, आपकी सभी परेशानी दूर होगी।

लकी रंग- ब्लू
लकी नंबर- 9

कन्या राशि
आज आप कोई ऐसी चीज़ हासिल कर पायेंगे, जिसकी आपको बहुत कम उम्मीद थी। आपके मन में नए-नए क्रिएटिव आइडियाज आयेंगे, जिनका आप बखूबी इस्तेमाल भी करेंगे। ऑफिस में हर कोई आपके काम से खुश रहेगा। आपके जुनियर भी आपसे काम सिखने आयेंगे। किसी महिला मित्र से आज आपकी मुलाकात हो सकती है। आप किसी के साथ ऑउट ऑफ स्टेशन जाने का मन भी बना सकते हैं। सेहत के मामले में दिन अच्छा रहेगा। भगवान गणेश जी लड्डू का भोग लगायें, खुशियां बनी रहेगी।

लकी रंग- ग्रे
लकी नंबर- 3

तुल राशि

आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। किसी पर भी तुरंत भरोसा ना करें, ये आपके लिए थोड़ा परेशानी भरा हो सकता है। बिजनेस में लेन-देन का ख्याल रखें, कोई भी बड़ी डील करने से पहले सब कुछ अच्छे से जांच परख कर लें। जो महिलाएं गृह उद्योग शुरु करना चाहती हैं, उनको परिवार से पूरा सहयोग मिलेगा। आज माता के स्वास्थ्य के प्रति आपको थोड़ा ध्यान रखना चाहिए, उन्हें पैरों में दर्द की समस्या हो सकती है। प्राइवेट जॉब वालों के लिए दिन ठीक रहेगा। मंदिर में देशी घी का एक दीपक जलायें, परेशानियों से बचे रहेंगे।

लकी रंग- ब्लू
लकी नंबर- 4

वृश्चिक राशि

आज आपका दिन बेहतर रहेगा। आपके घर पर कोई रिश्तेदार आ सकता है। घर में अच्छा माहौल बना रहेगा। अगर मन में कोई बात आपको परेशान कर रही है, तो अपने दोस्तों से इस बारे में बात करें, आपको अच्छा सलूशन मिल सकता है। एजुकेशन सेक्टर में काम कर रहे लोगों को आज अच्छा फायदा होगा। आपको अपनी वाणी पर संयम रखना होगा, आपकी एक गलत बात आपको परेशानी में डाल सकती है। किसी वृद्ध महिला का आशीर्वाद लें, दिन अच्छा गुजरेगा। magenta, 2

लकी रंग- मजेंटा
लकी नंबर- 2

धनु राशि

आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। धार्मिक कार्यो में आपकी रुचि बढ़ेगी। आप किसी विशेष पूजा का हिस्सा बन सकते हैं। लंबे समय से फंसा हुआ धन आज आपको वापस मिल सकता है। जो लोग स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े हैं, उनके लिए आज का दिन उत्तम रहेगा। आई.आई.टी या किसी भी टेक्निकल परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को आज गुरुजनों का विशेष सहयोग मिलेगा। भगवान विष्णु को शहद का भोग लगाएं, आपको गुरुजनों का सहयोग मिलता रहेगा।

लकी रंग- ब्राउन
लकी नंबर- 8

मकर राशि

आज आपके जीवन में कुछ बदलाव आ सकते हैं। आपको किसी काम करने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। जो लोग होटल या रेस्टोरेंट जैसे बिजनेस से जुड़े हैं, उनके लिए दिन पहले से बेहतर रहेगा। जो लोग अपने बिजनेस को शिफ्ट करना चाहते हैं या कोई दूसरी ब्रांच खोलना चाहते हैं, वो आज इसकी प्लॉनिंग कर सकते हैं। आपको जीवन और कार्यक्षेत्र दोनों जगहों पर पिता का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक रिश्तों में मिठास बनी रहेगी। शिवलिंग पर नारियल अर्पित करें, आपके काम आसान हो जायेंगे।

लकी रंग- ब्लैक
लकी नंबर- 6

कुंभ राशि

आज आपका दिन पहले से ज्य़ादा लाभ दिलवाने वाला रहेगा। लंबे समय से चल रही कोई योजना आज पूरी हो जायेगी। कोई नया काम शुरू करने के बारे में भी सोच सकते हैं, दिन आपके लिये लाभकारी होगा। जो लोग कला या संगीत के क्षेत्र से जुड़े हैं, उनके लिए आज का दिन उत्तम रहने वाला है। आपको कोई बड़ा प्लैटफॉर्म या बड़े सिंगर का सहयोग मिल सकता है। आपके प्रयास सफल होंगे। गणेश जी की पूजा अर्चना करें, आपका दिन अच्छा रहेगा।

लकी रंग- सफेद
लकी नंबर- 1

मीन राशि

आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आप अपने विवेक का इस्तेमाल करके सब कुछ हासिल कर सकते हैं। पिता का सहयोग मिलने से काम समय से पूरा हो जायेगा। आपका कोई दुश्मन आपको परेशान करने के बारे में सोच सकता है। आपको आस-पास की चीज़ों पर ध्यान रखना चाहिए। आज आप पार्टनर के साथ डिनर पर जाने का प्लॉन बना सकते हैं। पार्टनर से आज आपको कोई गिफ्ट भी मिल सकता है। सूर्य देवता को प्रणाम करें, आपके साथ सब अच्छा होगा।

लकी रंग- हरा
लकी नंबर- 5