सोलापुर। महाराष्ट्र के सोलापुर में जुड़वा बहनों ने एक ही युवक से शादी रचा ली है। जिसका वीडियो और फ़ोटो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। यूजर्स भी वीडियो देख तरह तरह के कमेंट कर अपनी राय दे रहे है। दोनों जुड़वा बहन आईटी इंजीनियर है। वहीं युवक ट्रेवल एजेंसी का व्यवसाय करता है। वहीं, इस शादी को लेकर लड़के और लड़की दोनों काफी खुश है।
महाराष्ट्र के पंढरपुर में दो सगी बहनों ने एक ही लड़के से शादी की..#Viral #viralvideo pic.twitter.com/eZQFjLlvO5
— Vivek Gupta (@imvivekgupta) December 3, 2022
जानकारी के मुताबिक, अतुल मलशीरस का है और मुम्बई में उसका ट्रैवल्स एजेंसी का काम है। दोनों बहनें भी मुम्बई की एक कंपनी में एक साथ जॉब करती है। बताया जा रहा है कि कुछ दिनों पहले पिंकी और रिंकी के पिता की तबीयत खराब हो गई थी। उन्हें अस्पताल ले जाने के लिए बहनों ने अतुल की कार का इस्तेमाल किया था। इसी दौरान अतुल, रिंकी और पिंकी के बीच बातें बढ़ गईं। इसी बीच जुड़वां बहनों के पिता का निधन हो गया। दोनों अपनी मां के साथ रह रही थीं। अतुल का दानों बहनों के घर आना-जाना बढ़ गया और इसी बीच उन्होंने दोनों बहनों को अपनाने का फैसला ले लिया।
आईटी इंजीनियर जुड़वा बहनों ने शुक्रवार को महाराष्ट्र के सोलापुर जिले के मलशीरस तालुका में शादी की है। लड़के और लड़की के परिवार वाले इस शादी से बेहद खुश हैं।