बरसात में बैंगन खाने से क्यों बचना चाहिए? कारण जान आप भी बना लेंगे इस सब्जी से दूरी

Chhattisgarh Crimes

बरसात के मौसम में कुछ सब्जियों का सेवन सेहत के लिए कई प्रकार से नुकसानदेह हो सकता है। ऐसा इसलिए कि इस मौसम में फंगल इंफेक्शन का खतरा ज्यादा होता है और फिर पेट से जुड़ी बीमारियां भी आपको परेशान कर सकती हैं। ऐसी ही एक सब्जी है बैंगन (brinjal in rainy season), जिसमें विटामिन सी होने के साथ सोलनिन नाम का एक कंपाउंड होता है जिसका सेवन आपकी सेहत के लिए नुकसानदेह हो सकता है। इसके अलावा भी बरसात में इस सब्जी को खाने के कई नुकसान क्यों और कैसे हैं, जानते हैं इस बारे में विस्तार से।

बरसात में बैंगन खाने से क्यों बचना चाहिए-Why we should avoid brinjal in rainy season in hindi

1. बैंगन बन सकता है इंफेक्शन का कारण
बरसात में बैंगन खाना आपको कई बीमारियों का शिकार बना सकता है। दरअसल, बैंगन में छोटे-छोटे कीड़े छिपे हुए हो सकते हैं जो कि इनके बीजों के साथ आपको कई बार नजर भी न आए। असल में ये मौसम छोटे जीवों के लिए प्रजनन का मौसम है जिनके लार्वा ऐसी सब्जियो में बीजों के साथ छिपे रहते हैं। यही चीज बैंगन के साथ भी है। तो, जब आप बैंगन खाते हैं तो ये फंगल और बैक्टीरियल इंफेक्शन का कारण बन सकता है। ये पेट में इंफेक्शन पैदा कर सकता है। फूड प्वाइजनिंग हो सकती है और आप गंभीर रूप से भी बीमार पड़ सकते हैं।

2. जोड़ों का दर्द बढ़ा सकता है

सब्जी के कुछ प्रकार आपकी हड्डियों के लिए फायदेमंद भी हो सकते हैं और नुकसानदेह भी। जैसे कि बैंगन जो कि नाइटशेड परिवार की सब्जी है और इसमें सोलनिन नामक कैमिकल होता है जो कि हड्डियों से जुड़ी कई समस्याओं को बढ़ा सकता है। इससे कैल्शियम का क्षरण होता है और फिर ये सूजन बढ़ाता है जिससे आपको गठिया की समस्या हो सकती है। इसलिए भी गठिया के मरीजों को बैंगन खाने से मना किया जाता है।

तो, इस मौसम में आपको बैंगन खाने से बचना चाहिए। साथ ही आपको उन सब्जियों को खाने की कोशिश करनी चाहिए जिनमें बीज न हो और अंदर से कीड़े पनपने के चांस कम हो। जैसे कि आलू, बीन्स और तुरई जैसी सब्जियां।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)