पत्नी का ठीक नहीं था चरित्र, पति को भनक लगा तो धारदार हथियार से रेत दिया गला

Chhattisgarh Crimes

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ में कड़े कानूनों के बाद भी अपराध का मामला थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। यहां आए दिन अपराधी पुलिस को चुनौती देते नजर आ रहे है। इसी बीच अंबिकापुर जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है। अंबिकापुर में पत्नी की चाल चरित्र ठीक नहीं होने की भनक लगते ही पहले दोनों के बीच विवाद हुआ फिर पति ने धारधार हथियार से पत्नी की गला रेत दिया।

पुलिस के जानकारी के अनुसार, हत्या के बाद आरोपी सारी रात आंगन में ही बैठा रहा। अगले दिन शनिवार को जब उसकी बहू आई तो मामले का पता चला। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

बता दें कि गांधी नगर क्षेत्र के सरगांव चारपारा निवासी आगर साय अपनी पत्नी विमला बहरा (45) के चरित्र पर संदेह करता था। इसको लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता। बताया जा रहा है कि शुक्रवार रात भी पति-पत्नी के बीच इसी बात को लेकर विवाद हुआ। इसके बाद आगर ने कुल्हाड़ी नुमा हथियार से पत्नी पर वार कर दिया।

रातभर आंगन में ही बैठा रहा आरोपी

घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी रात भर घर के आंगन में ही बैठा रहा। सुबह उसकी बहू पहुंची और कमरे में गई तो शव देखकर चीख पड़ी। आवाज सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस पहुंची तो आरोपी ने कहा कि उसने ही हत्या की है। पत्नी का चरित्र ठीक नहीं था। इसलिए मार दिया है।

कमरे से मिले कई धारदार हथियार

पुलिस ने बताया कि विमला की गर्दन पर छह से सात बार वार किए गए। इससे उसकी गर्दन लगभग कटकर अलग हो गई थी। जिस कमरे में वारदात हुई है, उसी में पति-पत्नी रहते थे। वहीं पर पूजा घर भी बना रखा था और काली मां की फोटो लगी थी। पुलिस को कमरे में से अलग-अलग तरह के धारदार हथियार भी मिले हैं।