बम्हनी में महिला की चाकू मारकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी

Chhattisgarh Crimes

महासमुंद। शुक्रवार देर शाम यहां एक महिला की हत्या करने की खबर आ रही है। सूचना पर घटना स्थल महासमुंद पुलिस पहुंच गई है। विवाहिता का नाम संतोषी यादव पति परमानंद यादव (45) बताई जा रही है। बताया जा रहा है महिला को चाकू मारकर हत्या की गई है। जानकारी के अनुसार मृतका का पति सहकारी विभाग में कार्यरत है। पति-पत्नी दोनों साथ में रहते है। बेटा-बेटी का विवाह कर चुके थे।

वहीं मृतका का देवर राजु यादव ठेठेवार समाज के प्रदेश संगठन पदाधिकारी है। घटना का समय शुक्रवार रात्रि 7 और बजे 8 के बीच बताई जा रही है। अभी तक घटना के कारण अज्ञात है। किसने चाकू मारी क्यो मारी इसकी जानकारी पुलिस छानबीन कर रही है।