एबीवीपी के सदस्यता अभियान पर राजधानी में हुआ कार्यशाला का आयोजन

Chhattisgarh Crimes

गरियाबंद। अखिल भारतीय विधार्थी परिषद के सदस्यता अभियान के नियमित बैठक प्रदेश की राजधानी रायपुर के राम मन्दिर मैं आहूत की गई। इस कार्यशाला में मुख्य रूप से प्रदेश संगठन मंत्री महेश साकेत एवं प्रदेश मंत्री मनोज वैष्णव उपस्थित थे, जिसमें गरियाबंद जिले के सदस्यता प्रमुख विकास शर्मा व सह प्रमुख मुकेश यादव को दायित्व दिया गया।

इस बैठक मै दस हजार सदस्य जोड़ने का लक्ष्य प्राप्त हुआ। जिले के सदस्यता प्रमुख विकास शर्मा ने कहा विधार्थी परिषद राष्टवादी छात्र संगठन है हम प्रत्येक विद्यालय, महाविद्यालय के कैंपस में जाकर विद्यार्थियों को राष्ट्रवाद की भावना से जोड़ने का प्रयास करेंगे, निश्चित ही हम इस लक्ष्य को पूर्ण करेंगे। विश्व के सबसे बड़े छात्र संगठन के द्वारा सदस्यता अभियान प्रति वर्ष प्रत्येक प्रदेश के प्रत्येक जिले मै आयोजित किया जाता हैं।

यह अभियान इस वर्ष भी चलाया जाना है | जिसमे प्रदेश भर के सभी जिले के मुख्य कार्यकर्ताओ द्वारा सदस्यता अभियान चलाया जाना है, जिसमें सभी कार्यकर्ताओं ने अपने अपने विचार प्रस्तुत किए। यह अभियान प्रत्येक वर्ष चलाया जाता है जिसमें छात्रों को जोड़ा जाता है। गरियाबंद जिले से मुख्य रूप से जिला संयोजक रंजन यादव उपस्थित थे।