17 November 2022 आर्थिक राशिफल : धनु और मकर राशि वालों को हो सकती है धन की प्राप्ति, जानें अपनी आर्थिक स्थिति

Chhattisgarh Crimes

आर्थिक और करियर राशिफल की बात करें तो 17 नवंबर को चंद्रमा दिन रात सूर्य की राशि सिंह में संचार करेंगे। इसके साथ ही वृश्चिक राशि में त्रिग्रही योग बनेगा। ग्रहों और सितारों के प्रभाव से वृषभ राशि वालों के लिए दिन लाभदायक रहेगा। उनको कार्यों में सफलता मिलेगी और आमदनी के नए मार्ग बनेंगे। वहीं सिंह और कुंभ राशि वालों की भी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। देखिए सभी राशियों के लिए आज का दिन रुपये पैसे और करियर के मामले में कैसा रहेगा।

गुरुवार को सफलता का यश और हर्ष होगा। कुछ राशियों के लिए सांसारिक सुख भोगों का विस्तार होगा और आर्थिक लाभ व सम्मान मिलेगा। वहीं कुछ राशियों के लिए मानहानि की आशंका बनी रही है तो आज का द‍िन आर्थिक और करियर के मामले में आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष आर्थिक राशि: धार्मिक कार्यों में सहयोग करेंगे

आज आपके अच्छे कार्यों से आपका व आपके खानदान का गौरव बढ़ेगा। आपकी निर्णय लेने की क्षमता का लाभ भी आपको मिलेगा। आपकी रूचि जप-तप, यज्ञ, ईश्वरीय भक्ति में अधिक रह सकती है, अतः आज सामाजिक व धार्मिक कार्यों में सहयोग करेंगे। सायंकाल से अर्धरात्रि तक सामान्य शीतोष्ण विकार भी आपको परेशान कर सकते हैं।

वृषभ आर्थिक राशि: यश और हर्ष होगा

आज आपको संतान पक्ष के श्रेष्ठ आचरण का और उनकी सफलता का यश और हर्ष होगा। माता-पिता से आशीर्वाद लेकर घर से निकलें, कोई विशेष सफलता मिलेगी। नौकर-चाकर व सांसारिक सुख भोगों का विस्तार होगा। आमदनी के नए मार्ग बनेंगे। सायंकाल से रात्रि तक का समय देवदर्शन और पुण्य कार्यों पर व्यतीत होगा।

मिथुन आर्थिक राशि: अधिकारों में वृद्धि होगी

यदि कोई मुकदमा या कोई अन्य पूछताछ चल रही है तो आज समय आपके लिए अनुकूल नहीं है। त्वरित निर्णय न ले पाने के कारण कार्यों में बाधा व हानि हो सकती है। यदि आप नौकरी करते हैं तो अधिकारियों की कृपा से अधिकारों में वृद्धि हो सकती है। सायंकाल का समय गाने बजाने और मौज मस्ती में व्यतीत होगा।

कर्क आर्थिक राशि: क्षमता का लाभ होगा

नौकरी पेशा जातकों के आज पद और अधिकारों में वृद्धि हो सकती है, इसके अतिरिक्त आज आप अपनी वाक्पटुता से किसी बहुत बड़े अफसर को अपनी ओर आकर्षित करने में सफल रहेंगे। नेत्र विकारों से परेशानी में कमी आ सकती है। निर्णय लेने की क्षमता का लाभ होगा। सायंकाल में अधिक तीखा भोजन न करें। यह आपके स्वास्थ्य को खराब कर सकता है।

सिंह आर्थिक राशि: शुभ समाचार मिलेगा

यदि आप व्यापारी हैं तो आपके व्यापार में कुछ नए परिवर्तन होंगे। नौकरी पेशा हैं तो आपके अधिकार बढ़ेंगे, जिससे आपको आर्थिक लाभ व सम्मान मिलेगा। परिवार की तरफ से भी शुभ समाचार मिलेगा। सायंकाल से लेकर रात्रि तक आप सामाजिक कार्य तथा भोग विलास में लिप्त रहेंगे। क्षमता से अधिक धन प्राप्त होने के कारण उसमें अभिमान भर जाएगा।

कन्या आर्थिक राशि: अधिकारों में वृद्धि होगी

आज आपके अधिकारों में वृद्धि के साथ-साथ उत्तरदायित्व भी बढ़ेंगे। अपनी शानशौकत के लिए आप धन का अपव्यय कर सकते हैं। आप दूसरों की भलाई व सेवा मन लगाकर दिल से करते रहे हैं, इसका लाभ आज आपकी संतान को मिलेगा। सायंकाल में आपकी रूचि दूध, दही, एवं मिष्ठान में बढ़ेगी, लेकिन दही का सेवन करें। राशि स्वामी नवम अस्त है, स्वास्थ्य को खराब कर सकता है।

तुला आर्थिक राशि: जोखिम के कामों से दूर रहेंगे

आज काफी सोच विचार कर काम करने के उपरांत भी नुकसान होने की आशंका रहेगी। अकस्मात् कोई राजकीय दण्ड भी प्राप्त हो सकता है। इसलिए जोखिम के कामों से दूर रहें। सायंकाल से लेकर रात्रि तक भी छोटे-मोटे कष्ट व मानहानि की आशंका बनी रहेगी। रक्ताल्पता और वायु विकार से शारीरिक परेशानी बढ़ सकती है।

वृश्चिक आर्थिक राशि: लाभ होने की संभावना रहेगी

आज किसी बहुमूल्य वस्तु से लाभ होने की संभावना रहेगी। यदि आप नौकरी करते हैं तो पद और अधिकारों में वृद्धि होगी। आपके साहस एवं पराक्रम के सामने शत्रु नतमस्तक होंगे। संतान के प्रति आपकी प्रेम भावना बढ़ेगी। सायंकाल से लेकर रात्रि तक आपकी रूचि तप-यज्ञ एवं इश्वरीय ज्ञान की ओर बढ़ेगी। नौकर चाकरों का सुख पर्याप्त मात्रा में मिलेगा।

धनु आर्थिक राशि: रुके धन की प्राप्ति होगी

आज का दिन गुरु के प्रति निष्ठा एवं भक्ति भाव पूर्ण रहेगा। इस समय में अध्यात्म से तत्व ज्ञान की प्राप्ति होगी। आपकी बुद्धि विवेक नए-नए खोज करने में लगेगी, रुके हुए धन की प्राप्ति होगी। सायंकाल में अकस्मात संतान कष्ट होने का योग है। विश्वास प्राप्त व्यक्ति एवं नौकर चाकर विश्वासघात करने का प्रयास करेंगे, सावधान रहें।

मकर आर्थिक राशि: अनावश्यक खर्चे सामने आएंगे

आज आप में शारीरिक शक्ति एवं उत्साह अधिक रहेगा लेकिन ऐसे अनावश्यक खर्चे सामने आएंगे, जो कि न चाहते हुए भी मजबूरी में करने पड़ सकते हैं। नौकरी पेशा जातकों का प्रभाव आज कार्यक्षेत्र में बढ़ेगा। आपके हाथ में बड़ी मात्रा में पैसा आने से हर्ष होगा। सायंकाल और रात्रि में शुभव्यय तथा कीर्ति में वृद्धि होगी। शीघ्रगामी वाहनों से सतर्क रहें।

कुंभ आर्थिक राशि: प्रयासों में सफलता मिलेगी

आज आप विशेष धैर्य से काम लें क्योंकि जल्दबाजी में किए गए कार्य से हानि होने की आशंका रहेगी। आपकी भौतिक सुख सुविधाओं की वृद्धि होगी। नए-नए कार्यों में विनिमय करना पड़े तो अवश्य करें। आगे चलकर लाभ होगा। संतान की नौकरी एवं विवाह इत्यादि मंगल कार्यों के लिए किए गए प्रयासों में सफलता मिलेगी।

मीन आर्थिक राशि: आपका आत्म विश्वास बढ़ेगा

आज आप स्वास्थ्य की तरफ से परेशान रहेंगे। पाचन क्रिया मंद एवं पेट में वायु विकार संबंधित कष्ट हो सकता है। यदि आप किसी वित्तीय संस्था या व्यक्ति से कर्ज लेना चाहते हैं तो आसानी से मिल जाएगा। नई-नई योजनाएं बनाकर उन्हें सफल बनाने का पूर्ण प्रयास करें। आपके साहस एवं पराक्रम से आपका आत्म विश्वास बढ़ेगा।