महानदी में नाव पलटने से खरसिया के 7 लोग डूबे

Chhattisgarh Crimes

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले की सीमा से लगे उड़ीसा में नाव डूब जाने से कई लोग लापता बताए जा रहे हैं। लापता लोगों में रायगढ़ के लोग भी शामिल हैं। बताते हैं, उ़ड़ीसा के झारसुगड़ा जिले में महानदी के तट पर पत्थर सेनी मंदिर है। आज शुक्रवार को मंदिर में दर्शन करने बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का जत्था नाव से सेनी मंदिर पहुंचा था। इनमें खरसिया और कोतरलिया गांव के लोग भी शामिल थे। नाव में करीब 50 से 60 लोग सवार थे।

प्रत्यक्षदशियों के अनुसार नाव जैसे ही बीच नदी में पहुंची, दो हिस्सों में टूटकर डूब गई। इस हादसे में कई लोग लापता बताए जा रहे हैं, जिनमें रायगढ़ जिले के खरसिया और कोतरलिया के सात लोग शामिल हैं। इसके अलावे एक महिला का शव नदी से बरामद किया गया है। घटनास्थल रायगढ़ जिला मुख्यालय से 39 किलोमीटर दूर हैं। घटना की खबर मिलते ही रायगढ़ के कलेक्टर, एसपी मौके के लिए रवाना हो गए।

कलेक्टर कार्तिकेय गोयल ने बताया कि हम थोड़ी देर में घटनास्थल पर पहुंच जाएंगे। उन्होंने बताया कि फ्लड लाईट लगाकर बाकी लापता लोगों की तलाश करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि एक का शव मिल गया है। बाकी सात लोग अभी लापता हैं।