दंतेवाड़ा। कन्या आवासीय विद्यालय पोटाकेबिन कारली में ब सुबह तकरीबन 4.00 बजे भीषण आग लग गई। इस आग में दस्तावेज सहित लगभग एक करोड़ का सामान जल कर खाक हो गया। आशंका जताई जा रही है, की शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी है। कन्या आवासीय परिसर पोटाकेबिन कारली 400 सीटर है। लॉक डाउन की वजह से इस आवासीय विद्यालय का संचालन नही हो रहा था। जिला प्रशासन द्वारा कुछ दिनों पहले यहां कोरेन्टीन सेंटर बनाया गया था। लॉक डाउन की वजह से सभी बच्चे अपने घरों को चले गये थे, जिस वजह से बड़ी घटना नही हुई। इस आग में 400 पलंग, बेड,गद्दे, बिस्तर,कम्प्यूटर, लेपटॉप, आलमारी, विभगीय दस्तावेज जल कर राख हो गया है। मौके पर दमकल ने पहुच कर आग को काबू किया।
अग्निशमन यन्त्र की व्यवस्था नहीं
शुक्र है कोविड काल के चलते बड़ी घटना नही हुई। स्कूलों।में अभी अध्यापन कार्य नही चल रहा है। इस आग ने प्रशासन को सचेत किया है कि लापरवाही का खामियाजा बड़ा भुगतना पड़ सकता है। अधिकांश शासकीय स्कूलों में सुरक्षा के लिहाज से अग्नि शमन यंत्र नही है।आगजनी के दौरान स्कूलों में दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। आज मध्यान भोजन के नाम पर लगभग सभी स्कूलों में चूल्हा जलता है ऐसे में अग्निशमन यन्त्र का होना बहुत आवश्यक है। जिला समन्वयक श्यामलाल सोरी ने बताया कि भारी नुकसान हुआ है। सूचना मिलती ही वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया। गीदम पुलिस भी पड़ताल कर रही है।