
पूरन मेश्राम/मैनपुर। पीएम किसान सम्मान निधि के तहत किसानों को प्रतिवर्ष 6000 रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। जिसके अंतर्गत वन पट्टाधारी कृषकों का 100% पीएम किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत पंजीयन करने के लिए कलेक्टर गरियाबंद के निर्देशानुसार पंचायत वार शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
जिसके अंतर्गत कृषि विभाग के द्वारा शेष छूटे हुए वन पट्टा़धारी किसानों का पंजीयन शुरू हो गई है।किसान वन पट्टा,आधार कार्ड एवं बैंक पासबुक लेकर पहुंच रहे हैं।जहाँ पर विधिवत पंजीयन किया जा रहा है। जिन किसानों का सम्मान निधि राशि कौन से बैंक में जमा हो रही है उसे भी बताया जा रहा है।
आज ग्राम पंचायत अड़गडी में शिविर का निरीक्षण अनुविभागीय अधिकारी कृषि श्रीमती सीमा करचाम के द्वारा किया गया।
जहां उपस्थित कृषकों को किसान सम्मान निधि के लिए विशेष रूप से पंजीयन कराने की सलाह दिए। उक्त शिविर में विशेष रूप से वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी भावेश शांडिल, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी नंदलाल देव, सरपंच ग्राम पंचायत अड़गड़ी कृष्ण कुमार नेताम सहित कृषक गण शामिल रहे।
