नवीन शासकीय महाविद्यालय मैनपुर में वार्षिक उत्सव का हुआ आयोजन

Chhattisgarh Crimes

पूरन मेश्राम/मैनपुर। नवीन शासकीय महाविद्यालय मैनपुर में आज गुरूवार को वार्षिकोत्सव आयोजन किया गया। इस अवसर पर वार्षिक खेलकूद में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। वार्षिकोत्सव में छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम सुमधुर गीत, छत्तीसगढी़, संबलपुरिया नृत्य से मंच में समा बांधे रखा। वार्षिकोत्सव में मीडिया लिंक द्वारा प्रकाशित ‘‘राममय छत्तीसगढ़‘‘ पुस्तक का विमोचन भी किया गया ।

Chhattisgarh Crimes

इस अवसर पर पर प्राचार्य डॉ.बी.के. प्रसाद ने बताया कि इस पुस्तक हेतु विधानसभा अध्यक्ष डॉ.रमन सिंह एवं उच्च शिक्षा पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल से शुभकामनाएं संदेश प्राप्त हुए है, वक्ताओं ने एक सुर में कहा कि भगवान राम प्रत्येक व्यक्ति के लिए संकट में अपने जीवन से प्रेरणा का आदर्श प्रस्तुत करते हैं। आशीष सिंह ठाकुर के संपादन में प्रकाशित पुस्तक में छत्तीसगढ़ के 36 मूर्धन्य विद्वानों ने अपने रिसर्च प्रस्तुत किये हैं। वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में प्राध्यापक सनबरसन साहू, गायत्री मरकाम, जयश्री वर्मा, मोहित साहू, अमित साहू, माधुरी साहू, सीमा साहू, दिनेश साहू, रविराज कुमार, एवं गणमान्य अतिथि विजय बहादुर परिहार, अमृत लाल नागेश, रामचंद्र नागेश, विपिन बैद सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।