हाई टेंशन तार के चपेट में आने से चार बकरीयों समेत चरवाहे की मौका-ए-वारदात पर मौत

Chhattisgarh Crimes

किशन सिन्हा छत्तीसगढ़ क्राइम छुरा..

घटना छुरा विकासखंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत कर्करा की है, जहां गांव का 30 वर्षीय युवक वेद प्रकाश यादव अपने लगभग 25 से 30 बकरियों को लेकर रोजाना की तरह उन्हें चराने निकला था शाम के वक्त लगभग तीन से चार बजे के बीच वह बकरियों को चराकर अपने घर की ओर वापस लौट रहा था। इसी बीच रास्ते के किनारो में लगे कंटीले तार पर बकरियों का सम्पर्क हुए जहां से विद्युत तार गुजरा हुआ था।

Chhattisgarh Crimes

हाई टेंशन तार के समिप बड़े बड़े पेड़ थे कुछ टहनियां विद्युत तारों को स्पर्श कर रहे थे बरसात के मौसम में लगातार हरे टहनियों द्वारा तार के घिसाव से फोर लेन तार अपस में शॉर्ट होकर न कर नीचे गिर ‌ गया जहां खेत के किनारे लगे फेंसिंग तार पर विद्युत प्रभावित होने लगा युवक बकरियों के पीछे-पीछे चल रहा था, जिसमें से अचानक बकरियों का संपर्क खेत के किनारो पर कटिले तार से हुआ जिसमें विद्युत का प्रवाह हो रहा था बकरियां करंट के संपर्क में आने पर असहज महसूस करती हैं जिन्हें देखकर चरवाहा उन बकरियों को छुड़ाने के लिए अज्ञानता वस कंटीले तार को अपने हाथों में पकड़ता है, जिससे युवक को भी करंट लगता है और मौके पर करंट के प्रकोप से युवक की चार बकरियों के साथ मृत्यु हो जाती है। अब सवाल यह उठता है कि प्रत्येक वर्ष मानसून आने से पहले ग्रीष्मकल में विद्युत विभाग द्वारा समय-समय पर वृक्षों की कटाई के नाम पर घंटे तक विद्युत की कटौती की जाती है जिससे जनजीवन भीषण गर्मी से त्रस्त रहते हुए भी कटैती का सामना करते हैं और कारण पूछने पर यही बताया जाता है कि तार के समीपस्थ पेड़ों की कटाई हो रही है जिस वजह से विद्युत की कटौती हुई है लेकिन यह घटना इस बात की तस्दीक करता है कि मौके पर कितनी पेड़ों की कटाई हुई है और कितने पेड़ बांकी हैं, फिलहाल मौके पर विद्युत विभाग पशु विभाग व पुलिस विभाग के कर्मचारी मौजूद हैं जो घटनास्थल पर निरीक्षण में लगे हुए हैं।

Chhattisgarh Crimes