बलौदा बाजार। पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल हुआ है। एसपी ने 443 पुलिसकर्मियों का तबादला किया है। पुलिस अधीक्षक आई. के. ऐलेसेला ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से 443 आरक्षकों का तबादला किया है। इस संबंध में एसपी ने आदेश जारी किया है। जारी आदेश अनुसार प्रशासनिक दृष्टिकोण से इकाई में पदस्थ निम्नांकित कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से आगामी आदेश पर्यन्त तक अस्थायी रूप से उनके नाम के सम्मुख दर्शित नवीन पदस्थापना में स्थानांतरित कर पदस्य किया जाता है।