छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल ने हाईस्कूल और हायर सेकंडरी मुख्य/अवसर परीक्षा नवंबर 2026 की टाइम टेबल जारी कर दी

Chhattisgarh Crimesछत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल ने हाईस्कूल और हायर सेकंडरी मुख्य/अवसर परीक्षा नवंबर 2026 की टाइम टेबल जारी कर दी है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं 23 नवंबर 2026 से शुरू होंगी।

हाईस्कूल की परीक्षा 23 नवंबर से शुरू होकर 8 दिसंबर 2026 तक चलेगी। वहीं, हायर सेकंडरी की परीक्षा 23 नवंबर से शुरू होगी और 10 दिसंबर 2026 तक आयोजित की जाएगी। परीक्षार्थियों को विषयवार परीक्षा तिथि और समय की जानकारी निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार देखनी होगी।

वेबसाइट से कर सकते हैं टाइम टेबल डाउनलोड

परीक्षार्थी अपनी परीक्षा से संबंधित विषयवार समय-सारिणी की जानकारी नजदीकी अध्ययन केंद्र से प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की वेबसाइट पर भी परीक्षा की विस्तृत समय-सारिणी उपलब्ध कराई गई है। छात्र-छात्राएं वेबसाइट से समय-सारिणी डाउनलोड कर सकते हैं।

राज्य ओपन स्कूल ने परीक्षार्थियों से अपील की है कि वे परीक्षा की तारीख और समय की जानकारी पहले ही प्राप्त कर लें। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार परीक्षा में शामिल हों और किसी तरह की परेशानी से बचने के लिए समय-सारिणी को ध्यान से देख लें।