54 साल के प्रेमी पर 47 साल की प्रेमिका ने लगाया रेप का आरोप

Chhattisgarh Crimes

रायपुर। रायपुर शहर में 47 साल की एक प्रेमिका ने 54 साल के प्रेमी पर पर धोखे से शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया है। सरस्वती नगर थाने की पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। फिल्हाल महिला की शिकायत के आधार पर केस दर्ज हुआ है। दोनों पक्षों से पुलिस जल्द ही पूछताछ करेगी।

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने महिला की पहचान उजागर नहीं की है। महिला रायपुर के पास एक गांव की रहने वाली थी। करीब 8 साल पहले गांव के ही एक व्यक्ति से महिला को इश्क हो गया। तब स्थानीय स्तर पर गांव वालों और परिवार के लोगों ने इस रिश्ते को कबूल नहीं किया। दोनों वहां से भागकर रायपुर आ गए। दोनों कोटा इलाके में ही रहने लगे। साल 2014 में यहीं किराए पर मकान लिया। 54 साल का लोचन सिंह ठाकुर महिला का प्रेमी है।

लोचन प्राइवेट कंपनी में काम करता है। दोनों ने शादी नहीं की थी मगर एक साथ ही एक घर में रह रहे थे। दोनों के बीच रिश्ता लगभग पति-पत्नी की तरह ही था साल 2014 में भले ही लिविंग रिलेशनशिप शब्द चलन में ना आया हो मगर ये दोनों इस सिस्टम के तहत जिंदगी बिता रहे थे। शादी की बात पर दोनों का अक्सर विवाद हो जाया करता था। महिला ने आरोप लगाया है कि लोचन सिंह ठाकुर ले शादी करने का झांका देकर महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाए। आखिरकार वह शादी की बात से मुकर गया। इस धोखे की वजह से महिला अपनी शिकायत लेकर महिला पुलिस के पास पहुंची। अब पुलिस इस उम्र में प्रेमिका को धोखा देने वाले लोचन से भी जल्द पूछताछ करेगी।