जानिए राशिनुसार कैसा बीतेगा आपका दिन

Chhattisgarh Crimes

अधिक आश्विन शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि और शनिवार का दिन है। दशमी तिथि शाम 7 बजे तक रहेगी। साथ ही पूरा दिन पार कर देर रात 12 बजकर 29 मिनट पर सूर्यदेव हस्त नक्षत्र में प्रवेश करेंगे और 10 अक्टूबर को दोपहर 01 बजकर 35 मिनट तक यहीं पर रहेंगे। इसके अलावा शाम 7 बजकर 26 मिनट तक रवि योग रहेगा  साथ ही शाम 7 बजकर 26 मिनट तक उत्तराषाढ़ा नक्षत्र रहेगा। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से राशिनुसार कैसा बीतेगा आपका दिन।

मेष राशि
आज का दिन पूरा समय परिवार वालों के साथ बीतेगा। आज आपके मन में नए झ्रनए विचार आ सकते है, जिससे आपको आपके बिजनेस में काफी फायदा होने वाला है। नया बिजनेस शुरू करें तो फायदा होना तय है काम-धंधे में आज आपका मन लगेगा। आफिस में किसी जरूरी काम को पूरा करने के लिये आज पिछली कंपनी का अनुभव आपके काम आ सकता है। दोस्तों के साथ बाहर टहलने जा सकते हो। सेहत के लिहाज से आज खुद को तंदरुस्त महसुस करेंगे।

वृष राशि
आज का दिन खुशनुमा बना रहेगा। आज आपके सकारात्मक विचारों से खुश होकर बॉस आपको उपहार स्वरूप कोई उपयोगी वस्तु गिफ्ट कर सकते हैं। आज किसी नये व्यवसाय में पैसा लगाने से आपको दोगुना धनलाभ हो सकता है। प्राइवेट आफिस में काम करने वालों का आज प्रमोशन हो सकता है। स्टूडेंट को आज अपनी पढ़ाई में बदलाव करने के लिए टाइम-टेबल मेंचेंजेस करने की जरूरत है। आज आपके बच्चें आपको गर्व महसूस करवा सकते है। जिससे समाज में आपका मान- सम्मान बढ़ेगा।

मिथुन राशि
आज का दिन आपके लिये अच्छे परिणाम लेकर आएगा। यह परिणाम व्यवसाय से जुड़ा हो सकता है। आज स्टूडेंट के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। सरकारी एग्जाम की तौयारी करने वालों के लिए आज के दिन परिश्रम का अच्छा फल मिल सकता है। अगर आप नयी जमीन लेने की सोच रहे हैं तो आज खरीद सकते हैं। इससे आपको भविष्य में फायदा जरूर होगा। उसका अच्छा परिणाम आपको जरूर मिलेगा। दांपत्य जीवन खुशनुमा बना रहेगा। आर्किटेक के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

कर्क राशि
पेरेंट्स को अपने बच्चों के खान-पान पर ध्यान देने की जरूरत है। इस राशि के कर्मचारियों के लिए आज दिन अच्छा है। शाम को परिवार के सदस्यों के साथ कुछ मीठा खाने से जीवन में मिठास बढ़ेगी। आज का दिन लॉ के स्टूडेंट्स के लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। कॉलेज से मिले प्रोजेक्ट को आज सीनियर्स की मदद से पूरा करने से आपके अच्छे मार्कस प्राप्त हो सकते है। आपको पहले किए किसी सामाजिक कार्य के लिए सम्मान मिल सकता है। नियमित योग करने से आज आपका स्वास्थ्य फिट रहेगा।

सिंह राशि
आज आपकी नये कार्यों में रुचि बढ़ेगी जिससे आपको कुछ नया सिखने को मिलेगा। आज आर्थिक पक्ष पहले से अधिक मजबूत रहेगा लेकिन आज आप फीजूल के खर्च को कम करने का प्रयास करेंगे तो आपके भविष्य के लिए पैसे इकट्ठे में आसानी होगी। आॅफिस में आज एक्सट्रा वर्क करने से रुका हुआ काम जल्दी पूरा हो जाएगा। जिससे खुश होकर बॉस आपकी पीठ थपथपा सकते हैं। आज स्वास्थ्य के प्रति आप थोड़ी सावधानी रखें। बेहतर होगा कि आप बाहर के खाने को अवॉयड करें।

कन्या राशि
आज का दिन लवमेट वालों के लिए खुशनुमा रहने वाला है। विवाहित आज जीवनसाथी से कोई ऐसा वादा न करें जो वे पूरा न कर सकें। इससे आप दोनों के रिश्ते में अनवन हो सकती है। आफिस के किसी काम में आ रही बाधाएं आज खत्म हो जाएंगी। इंजीनियरिंग करने वालें छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज किसी मल्टीनेशनल कंपनी से आफर मिल सकता है। दाम्पत्य जीवन में मिठास बनी रहेगी। घर के सुख-सौभाग्य में बढ़ोत्तरी होगी।

तुला राशि
आज का दिन बेहतरीन होगा। परिवारिक सामंजस्य बना रहेगा। आज आपका भाग्य आपका पूरा साथ देगा।आज आप अपने बचपन के दोस्त के साथ फॉन पर बात कर सकते है। बेरोजगारों को आज नौकरी मिलने का योग बन रहा है और सरकारी आफिस में काम करने वालों का आज प्रमोशन हो सकता है। इस राशि वालों के आज रुके हुए सारे काम हो जाएंगे। आज आप कोई नया व्यापार शुरू कर सकते है,आगे चलकर जिसमे आपको फायदा मिल सकता है। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

वृश्चिक राशि
आज का दिन फायदेमंद रहेगा। आपके व्यापार में दो गुना वृद्दि होने के चांस बन रहे है और आपको किसी मल्टीनेशनल कंपनी से आॅफर आने का योग बन रहा है। लवमेट वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज आपके परिवार के बीच आपके रिश्तों की बात हो सकती है। जिससे घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। शाम को बच्चों के साथ अच्छा टाइम बितेगा। आज आपके कई दिनों से रूके हुए काम में सफलता मिल सकती है।

धनु राशि
आज का दिन किस्मत आपका पूरा साथ देगी। आपके सारे काम आसानी से हो जाएंगे। आफिस में किसी काम को लेकर जल्दबाजी करने से आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है ,बेहतर होगा धैर्य के साथ काम करें। संगीत में रुझान वालों के लिए आज के दिन किसी बड़े शो में गाने का आफर आ सकता है। आज आप अपने स्कूलमेट दोस्तों के साथ कहीं बाहर जाने का प्लान बना सकता है। पूरा दिन काफी इंज्वाय फूल रहेगा। साथ ही किसी दोस्त की बर्थडे पार्टी में जा सकते हो।

मकर राशि
आज का दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। आज पारिवारिक रिश्तों के बीच सामंजस्य बनाने में आप सफल रहेंगे। किसी शुभ समाचार के मिलने के भी योग नजर आ रहा है। आज मनोरंजन में पैसे खर्च हो सकते हैं, इससे आपको आनन्द की प्राप्ति होगी। किसी नये कोर्स को ज्वाइन करने के लिए आज का दिन शुभ है। आर्थिक पक्ष मजबूत बना रहेगा। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए भी आज का दिन अच्छा है, पढ़ाई में मन लगेगा। स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा।

कुंभ राशि
आज का दिन सामजिक कार्यों में लगा रहेगा। समाजिक सुधार के कारण आपके पड़ोसी आपकी तारीफ कर सकते है और साथ ही आपका पूरा साथ देंगे। इस राशि के विवाहितों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। घर में लक्ष्मी के रुप में नए मेहमान के आने की खुशी में घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। शाम को जीवनसाथी के साथ अच्छा समय भी बितेगा। स्कूल के स्टूडेंट के लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। तरक्की के नये रास्ते खुलेंगे।

मीन राशि
आज का दिन धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी। धर्म के सिलसिले में किसी पंडाल में भी जा सकते है। आज आपकी बहुत ज्यादा तारीफ हो सकती है। व्यवसाय के सिलसिले में आज आपको अच्छे आफर आ सकते है। कला के क्षेत्र में रुझान वालों के लिए आज का दिन रोमांचक रहने वाला है। किसी बड़ी आर्गनाइजेशन की तरफ से आपके कला को सबके सामने प्रस्तुत कर सकते है। आर्थिक पक्ष मजबूत बना रहेगा। आपके व्यापार में पहले से ज्यादा डील आपको मिल सकती है।