जिसमे सामुदायिक परिचालन की दी गई जानकारी

मैनपुर। सामुदायिक भवन मैनपुर में आज एक दिवसीय विकासखंड के समस्त संकुलो के 2-2 शाला प्रबंधन समिति के सदस्यों का समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत सामुदायिक परिचालन का विकासखण्ड स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यशाला आयोजित किया गया।
विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी महेश राम पटेल, विकासखण्ड स्रोत समन्वयक शिवकुमार नागे इस कार्यशाला सह उन्मुखीकरण कार्यक्रम का उद्देश्य को विस्तार से जानकारी दी।

मास्टर ट्रेनर सरोज सेन, प्रदीप सिन्हा, नीरा ध्रुव,ने समग्र शिक्षा अभियान के द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न कार्यक्रम अंगना म शिक्षा, आधारभूत साक्षरता व संख्या ज्ञान, बस्ताविहीन शनिवार, बालवाँड़ी, स्कूल आने से पूर्व बच्चो की तैयारी के लिए स्कूल रेडिनेश कार्यक्रम, बच्चो को खेल गतिविधियों से सिखाना, स्कूलों में गठित समिति के अधिकार व कर्तव्य की जानकारी , शाला में बच्चो की उपस्तिथि शत प्रतिशत सुनिश्चित करने आदि की जानकारी दी गई।
शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष डीगेश्वरी सांडे, पार्वती बघेल, गन्नी दीवान, मोतीम साहू, अरुण सेन, प्रेमसाय जगत ने इस कार्यशाला में अपनी बात रखी की वे कैसे अपनी शालाओं में समुदाय को सक्रिय रखते हुए सामुदायिक परिचालन कर बच्चो की शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार के लिए कार्य कर रहे हैं।
कार्यशाला सह उन्मुखीकरण कार्यक्रम में विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी महेश राम पटेल विकासखण्ड स्रोत समन्वयक शिवकुमार नागे, सरोज सेन प्रदीप सिन्हा नीरा ध्रुव और मैनपुर विकासखण्ड के शिक्षक, पालक उपस्थित रहे।