Aaj Ka Rashifal 10 August 2023 : आज चमकेगी इन राशि के जातकों की किस्मत

Chhattisgarh Crimes

आज सफलता और असफलता किसके हाथ लगेगी, जानिए दैनिक राशिफल और आज का उपाय

दशमी 05:06 AM, Aug 11 तक

आज का नक्षत्र- रोहिणी 04:01 AM, Aug 11 तक

आज का करण-वणिज और विष्टि

आज का पक्ष- कृष्ण पक्ष

आज का योग-व्याघात

आज का वार- गुरुवार

मेष राशि (Aries Horoscope) मेष राशि आज के दिन छोटी मेहनत करने पर बड़ी सफलता मिल सकती है। किसी लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। यात्रा सुखद रहेगी। बहुत समय से जो लोग नौकरी के लिए भटक रहे हैं, उन्हें इच्छित परिणाम मिलेंगे। मनचाही नौकरी मिल सकती है। कार्यालय में अच्छी सफलता प्राप्त होगी। व्यापारी वर्ग के लिए दिन अच्छा है। व्यापार में उन्नति के योग बन रहे हैं। छात्रों को अध्यापकों से सहायता प्राप्त होगी। जिससे उनकी पढ़ाई लिखाई में मदद होगी।

आज क्या न करें- आज घरेलू कामों को नजरअंदाज करने से बचें।

आज का मंत्र-आज किस महिला को हरे और लाल रंग की चूड़ी देंगे तो लाभ मिलेगा।

आज का शुंभ रंग-लाल

वृष राशि (Taurus Horoscope) वृष राशिवालों आज आर्थिक दृष्टि से आज का दिन सामान्य से बेहतर रहेगा किंतु भावनात्मक रूप से आज परेशान रह सकते हैं। कार्यक्षेत्र में दिन भागदौड़ भरा रह सकता है, काम का बोझ महसूस करेंगे जिसके चलते व्यवहार में चिड़चिड़ापन आ सकता है। बेवजह किसी बहस में न पड़े शांति से काम लें। किसी नए व्यापार की शुरुआत के लिए आज का दिन छोड़ दें आर्थिक नुकसान हो सकता है। छात्रों के लिए आज का दिन कठिन रहेगा मेहनत अधिक व सफलता कम मिलेगी।

आज क्या न करें- आज दोस्तों के साथ समय बर्बाद न करें।

आज का मंत्र-आज गाय को दाल मिश्रित रोटी खिलायें।

आज का शुभ रंग – नीला

मिथुन राशि ( Gemini Horoscope ) मिथुन राशिवाले आज आपके लिए मिलाजुला रहेगा। कुछ कार्यों में सफलता मिलेगी पर उन्हें सावधानी से करने की आवश्यकता है। आप अपने आत्मविश्वास से जिसका में जुड़ेंगे, उस काम में सकारात्मक फल मिलने की संभावना है। फिजूल के खर्चों से आज दूर रहे। स्वास्थ्य बिगड़ने की संभावना रहेंगी और मानसिक बोझ भी महसूस कर सकते हैं। जो छात्र किसी परीक्षा या प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं, उनके लिए दिन शुभ है

आज का मंत्र-आज लाल रंग का झंडा लगाएंगे तो शांति बनी रहेगी।।

आज का शुभ रंग-हरा

कर्क राशि (Cancer Horoscope ) कर्क राशिवाले के लिए आज शुभ और फलदायी होगा। किसी बात को लेकर मन में उत्सुकता रह सकती है। कार्य सफल होने पर मन प्रसन्न रहेगा और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। व्यापारियों के लिए दिन शुभ हैं और तरक्की की भी संभावना है। आज के दिन अपने गुस्से पर काबू रखने की पूरी कोशिश करें। छात्रों को परिश्रम अपेक्षित परिणाम मिलेंगे। किसी पुराने दोस्त से मिलने की संभावना बन रही है।

आज क्या न करें- आज परिवार का ख्याल रखें

आज का मंत्र-आज सुंदर कांड का पाठ करें लाभ होगा।

आज का शुभ रंग- हरा।

सिंह राशि ( Leo Horoscope) सिंह राशि वाले आज सफलतादायक रहेगा। आर्थिक मामले सुलझेंगे धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। कार्यक्षेत्र में चल रही परेशानियां दूर होंगी सभी काम सुचारू रूप से पूर्ण होंगे। वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा मान सम्मान में वृद्धि होगी। व्यापार में तेजी आएगी सफलता के नए मार्ग खुलेंगे। आय के विभिन्न स्रोत बनेंगे। अपने स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें। पेट संबंधित रोग बढ़ सकते हैं, खानपान मैं सावधानी बरतें।

आज क्या न करें- आज शराब का सेवन से बचें

आज का मंत्र- आज रसोई के दक्षिण कोण में दिया जलाएंगे तो लाभ मिलेगा।

आज का शुभ रंग- , हरा

कन्या राशि ( Virgo Horoscope ) कन्या राशि वालों आज नौकरी व्यापार में दिन लाभप्रद रहेगा। नए नए अनुबंध हाथ लग सकते हैं जो आगे चलकर लाभदायक सिद्ध होंगे। रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन शुभ है आज आपको अपनी प्रतिभा के लिए मान सम्मान व पुरस्कार मिल सकता है। छात्रों के लिए दिन महत्वपूर्ण है इच्छित परिणाम प्राप्त होंगे। भई बहनो का सहयोग प्राप्त होगा।मित्रों के साथ समय बेहद आनंदपूर्वक बीतेगा ।

आज क्या न करें- आज सेहत का ध्यान रखकर यात्रा करें।

आज का मंत्र- आज नारियल प्रवाहित करने से बेरोजगारी खत्म होती है।

आज का शुभ रंग- काला।

तुला राशि ( Libra Horoscope ) तुला राशि आज आपके लिए अनुकूल रहेगा। आर्थिक लाभ के कई अवसर हाथ आएंगे। भविष्य की योजनाओं पर पूंजी निवेश कर सकते हैं। व्यापारिक दृष्टि से आज का दिन बेहतर साबित होगा। रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज मान सम्मान में वृद्धि हो सकती है। छात्रों को मनोवांछित परिणाम प्राप्त होंगे। भाई बहन से छोटा मोटा मनमुटाव हो सकता है । पड़ोसियों से फ़िज़ूर के वाद विवाद से बचें , क्रोध पर नियंत्रण रखे ।

आज क्या न करें-आज बीमारी का रखें ख्याल, योग से बचें

आज का मंत्र- आज तुलसी या बेल का पौधा लगाने से लाभ मिलेगा

आज का शुभ रंग- हरा

वृश्चिक राशि ( Scorpio Horoscope ) वृश्चिक राशि आज भाग्य का पूरा पूरा साथ मिलेगा। आज पूरा दिन सकारात्मक रहेंगे। कार्यक्षेत्र में पद प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी। आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा। स्वास्थ्य में चली आ रही परेशानियां दूर होगी शरीर में एक नई ऊर्जा का संचार होगा। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा आय वृद्धि के योग बनेंगे।

आज क्या न करें- आज के दिन बहसबाजी से बचें

आज का मंत्र- आज गुरुवार का व्रत रखें लाभ मिलेगा।

आज का शुभ रंग- लाल।

धनु राशि ( Sagittarius Horoscope ) धनु राशि आज का दिन मन में थोड़ी निराशा रह सकती है। कार्यक्षेत्र में कुछ जरूरी काम अटक सकते हैं जिसके चलते मन परेशान रहेगा। किसी नए व्यापार की शुरुआत करने के लिए आज का दिन बेहतर है। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। सामाजिक गतिविधियों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे जिससे मान प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी। छात्रों को कठिन परिश्रम करने के बाद भी औसत परिणाम प्राप्त होंगे निराश होने से बचें।

आज क्या न करें-आज सेहत का ध्यान रखकर यात्रा करें।

आज का मंत्र-आज चींटियों का आटा डालें।

आज का शुभ रंग-हरा

मकर राशि ( Capricorn Horoscope ) मकर राशि आज परेशानी भरा रह सकता है। आर्थिक मामले उलझ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में अचानक से कोई असुविधाजनक स्थिति बन सकती है जिसके चलते तनाव महसूस करेंगे। खर्चों की अधिकता रहेगी उधार दिया पैसा अटक सकता है। आर्थिक योजनाओं में पूंजी निवेश करने से बचें सोच समझकर ही कोई फैसला लें जल्दबाजी में निर्णय ना लें। छात्रों को प्रतियोगिता परीक्षा में इच्छित परिणाम प्राप्त होंगे।

आज क्या न करें-आज दूसरों पर भरोसा ना करें।

आज का मंत्र- आज अन्न का दान दें, लाभ मिलेगा।

आज का शुभ रंग- काला।

कुंभ राशि ( Aquarius Horoscope ) कुंभ राशि आज बेहतर साबित होगा। आर्थिक परेशानियां दूर होंगी व स्वास्थ्य लाभ भी होगा। कार्यक्षेत्र में आपके भरपूर आत्मविश्वास से सभी प्रभावित होंगे, मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी। व्यापारिक दृष्टिकोण से आज असमंजस्य की स्थिति में कोई निर्णय न लें अन्यथा पैसा फंस सकता है। कोर्ट कचहरी में चल रहे मामले आपके फेवर में होंगे। पैसों के लेन देन में सावधानी बरतें। छात्रों को प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता प्राप्त होगी।

आज क्या न करें- आज नेगेटिविटी हावी रहेगी., संभलकर रहें

आज का मंत्र- आज दुर्गा मंत्र का जाप करेंगे तो नौकरी से संबंधित परेशानी दूर होगी।

आज का शुभ रंग- लाल

मीन राशि ( Pisces Horoscope) मीन राशि आज मिलाजुला रहेगा। कुछ कार्यों में सफलता मिलेगी पर उन्हें सावधानी से करने की आवश्यकता है। आप अपने आत्मविश्वास से जिसका में जुड़ेंगे, उस काम में सकारात्मक फल मिलने की संभावना है। फिजूल के खर्चों से आज दूर रहे। स्वास्थ्य बिगड़ने की संभावना रहेंगी और मानसिक बोझ भी महसूस कर सकते हैं। जो छात्र किसी परीक्षा या प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं, उनके लिए दिन शुभ है

आज क्या न करें-आज पैसे की लेन-देन से बचें।

आज का मंत्र- आज जातक ईष्टदेव के ध्यान से काम करें, लाभ मिलेगा।

आज का शुभ रंग- नीला।