Aaj Ka Rashifal 31 December 2022: साल के आखिरी दिन इन राशियों पर होगी धन की वर्षा, दांपत्य जीवन में भी आएगी मधुरता

Chhattisgarh Crimes

आज पौष शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि और शनिवार का दिन है। नवमी तिथि आज शाम 6 बजकर 33 मिनट तक रहेगी। शनिवार सुबह 8 बजकर 20 मिनट तक परिघ योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर 11 बजकर 47 मिनट तक यायीजय योग रहेगा। आज दोपहर पहले 11 बजकर 47 मिनट तक रेवती नक्षत्र रहेगा। आकाशमंडल में स्थित 27 नक्षत्रों में से रेवती नक्षत्र को अंतिम नक्षत्र माना जाता है।

1. मेष राशि

आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। आज आप काम को लेकर ज्यादा व्यस्त रहेंगे। बच्चों के लिए दिन मनोरंजन से भरपूर रहने वाला है। आज अपने जरूरी कार्यों को निपटा सकते हैं। आज आपको कुछ अनावश्यक उलझनों से बचना चाहिए। आपके दांपत्य जीवन में खुशी का माहौल बनेगा। आज आपका स्वास्थय फिट बना रहेगा। आज लवमेट के रिश्ते में मिठास बढ़ेगी। ऑफिस के किसी काम का आपको टीम लीडर बनाया जा सकता है।

शुभ रंग- ऑरेंज
शुभ अंक-4

2. वृष राशि

आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। आज माता-पिता का स्वास्थय बढ़िया रहेगा। आज मनोरंजन के लिए बाहर घूमने की प्लानिंग बना सकते हैं। बैंक काशिएर्स के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। आज एक बात खास ख्याल रखें, वाहन चलाते समत सावधानी बरतें। जीवनसाथी को रेस्टोरेंट में प्यारा सा डिनर करा सकते हैं, जिससे आपका रिश्ता और मजबूत बनेगा। आज आप मेहमानों की खातिरदारी में व्यस्त रहेंगे।

शुभ रंग- नीला
शुभ अंक-1

3. मिथुन राशि

आज आपका दिन मिला-जुला रहने वाला है। ऑफिस का कोई टारगेट पूरा होने से आपको बेहद खुशी होगी, आज आपको बड़ी कामयाबी मिलेगी। राजनीति में लोगों को बड़े कार्य की जिम्मेदारी मिल सकती है। आज जल्दबाजी में कोई फैसला न करें, दोस्तों से राय मशवरा ले सकते हैं। आज लव मेट के साथ पार्टी करेंगे। कोर्ट से जुड़ा कोई फैसला आपके फेवर में होगा। आज परिवार का माहौल रंगीन बनेगा, किसी रिश्तेदार का आगमन हो सकता है ।

शुभ रंग- बैंगनी
शुभ अंक- 6

4. कर्क राशि

आज आपका दिन घुला मिला रहेगा। संतान पक्ष से खुशखबरी मिलेगी, इससे आपकी खुशियां दोगुनी हो जाएंगी। आज बच्चों को उनके मनपसंद रेस्टोरेंट में डिनर करा सकते हैं। ऑफिस में सीनियर आपके किसी काम से काफी ज्यादा इम्प्रेस होंगे। लव मेट के साथ आपकी जो भी गलत फेहमियां हैं, आज खत्म होंगी। घुटने की समस्या से आपको आराम मिलेगा। आज दांपत्य जीवन में सुख और प्यार बढ़ेगा। इस राशि के कारोबारियों को काम के सिलसिले में बाहर जाना पड़ सकता है।

शुभ रंग- पिच
शुभ अंक-9

5. सिंह राशि

आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आज किसी बात को लेकर आप पूरा दिन मन ही मन उत्साहित होंगे। अगर आप मार्केटिंग का काम करते है, आज आपको अधिक लाभ के योग बन रहे हैं। जॉब ज्वाइन करने के लिए दिन अच्छा रहेगा। आज बुजुर्गों के स्वास्थ्य में सुधार होगा। लवमेट में किसी बात को लेकर चल रही अनबन आज खत्म होगी। अपने गुस्से को नियंत्रित रखें, अनावश्यक विवाद से बचें।

शुभ रंग- मैजेंटा
शुभ अंक- 5

6. कन्या राशि

आज आपका दिन खुशहाल रहने वाला है। आज प्रॉपर्टी खरीदने से पहले बड़ों से राय ले लें। जीवनसाथी के साथ हिल स्टेशन पर जाने का प्लान बनाएंगे। इलेक्ट्रॉनिक्स के कारोबारियों के लिए दिन लाभदायक रहेगा। नया काम सीखने के लिए घरवालों की सहमति मिलेगी। प्रतियोगी परिक्षा में मेहनत से सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। लव मेट के लिए कुछ स्पेशल प्लानिंग करेंगे, शाम में शॉपिंग पर जाएंगे। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। आज स्वास्थय के लिहाज से आप चुस्त दुरुस्त बने रहेंगे।

शुभ रंग- गोल्डन
शुभ अंक-2

7. तुला राशि

आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज राजनीति में आप किसी संगठन का एहम हिस्सा बनेंगे। आपके व्यवहार की ऑफिस में प्रशंसा होगी। सोशल वर्कर्स का दिन अच्छा रहने वाला है। काफी दिनों बाद आपको लव मेट से मिलने का मौका मिलेगा। काम के सिलसिले में की गई यात्रा लाभदायक साबित होगी। आज फैमिली के साथ टाइम स्पेंड करेंगे, जिससे पारिवारिक नजदीकियां बढ़ेगी । स्वास्थय के लिहाज से आप फिट रहेंगे।

शुभ रंग- मैहरून
शुभ अंक-8

8. वृश्चिक राशि

आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। आज NGO वर्कर्स को असहाय लोगों की मदद करने का मौका मिलेगा। आज आपसे परिवार वालों की अपेक्षाएं बढ़ेगी। लव मेट के लिए दिन की शुरुआत खुशनुमा होगी। CA की तैयारी कर रहे लोगों को करियर से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिलेगी। फर्नीचर डिजाइनर को बड़ा कॉन्ट्रैक्ट मिलने से लाभ होगा। रुके कार्यों को पूरा करने के लिए दिन आपके पक्ष में रहेगा। शुगर की समस्या से परेशान लोग अपने खानपान पर विशेष ध्यान दें।

शुभ रंग- हरा
शुभ अंक-3

9. धनु राशि

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक आयोजन में जा सकते हैं। आज ऑफिस में पार्टी का माहौल बनेगा, दोस्तों के साथ मनोरंजन करेंगे। आज किसी एग्जाम का रिजल्ट आपके फेवर में आएगा। आपके लिए कंप्यूटर ऑपरेटर की जॉब का ऑफर आ सकता है। आज अधिक भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचें। आज लव मेट को डिनर पर जाने का मौका मिलेगा। आपके मनोबल में वृद्धि होगी। दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। आपका स्वास्थय चुस्त दुरुस्त रहेगा।

शुभ रंग- पीला

शुभ अंक- 5

10. मकर राशि

आज आपका दिन खुशनुमा रहने वाला है। जॉब की तलाश पूरी होगी, आज दोस्त आपको कोई अच्छी जॉब बताएंगे। आज BSC छात्रों किसी प्रैक्टिकल को पूरा करने में सफलता मिलेगी। लव मेट से अपने मन की बात शेयर कर सकते हैं। राजनीति में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आपको एकाधिक स्रोतों से धन की प्राप्ति होगी। दांपत्य जीवन में हो रही अनबन खत्म होगी। आज जीवन की नयी शुरुआत कर सकते हैं। डांस सीख रहे लोगों को अपने choreographer से कुछ नया सीखने को मिलेगा।

शुभ रंग- लाल
शुभ अंक-2

11. कुंभ राशि

आज आपका दिन नार्मल रहेगा। शेयर मार्किट में इनवेस्टमेंट करने से पहले बड़ों की राय लेना उचित रहेगा। आपके फ्रेंड किसी काम में आपकी मदद लेंगे। आज समय आपका पूरा साथ देगा, रुके कार्यों को पूरा करने में सफल रहेंगे। परिवार में किसी कार्यक्रम की तैयारियों में व्यस्त रहेंगे। साथ ही अपने स्वास्थय का भी ख्याल रखें। राजनीति में उच्चाधिकारियों के साथ बैठक होगी। अविवाहितों के रिश्ते की बात पक्की हो जाएगी। दांपत्य जीवन का माहौल खुशनुमा बनेगा।

शुभ रंग- सिल्वर
शुभ अंक-7

12. मीन राशि

आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज बड़े बुजर्गों का मान सामान करने से आपको कारोबार में सफलता जरूर मिलेगी। सॉफ्टवेयर इंजीनियर्स अपने टारगेट को पूरा करने में सफल रहेंगे ।BBA स्टूडेंट्स थोड़ा कंसन्ट्रेट होकर पढ़ाई करें, सफलता जरूर मिलेगी। आज लव मेट के रिश्ते की बात आगे बढ़ सकती है। आज किसी पर ज्यादा भरोसा करके घर परिवार की बातें न शेयर करें।

शुभ रंग- गुलाबी
शुभ अंक-4