अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने मनाया 75 वॉ स्थापना दिवस

Chhattisgarh Crimes

गरियाबंद। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद गरियाबंद ने सुरेंद्र साय महाविद्यालय में SFS के तहत आस पास साफ सफाई कर बाबा साहब के प्रतिमा में माल्यार्पण किया साथ ही नगर के आज़ाद चौक में स्वामी विवेकानंद के छाया चित्र पर तिलक वंदन कर पुजन व माल्य अर्पण का कार्यक्रम किया गया।

Chhattisgarh Crimes

इस दौरान मुख्य रूप से जिला संयोजक रंजन यादव उपस्थित थे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अभाविप के गौरव शाली 75 वर्ष के इतिहास को संक्षेप में बताया। उन्होंने कहा 9 जुलाई 1949 के दिन विद्यार्थी परिषद की स्थापना बलराज मधोक जी के नेतृत्व में हुई व इसके मुख्य कार्यवाहक यशवंत राव केलकर जी रहे जिसे आज हम विद्यार्थी दिवस के रूप में मानते हैं। पूर्व जिला सह संयोजक वंश गोपाल भी उपस्थित थे।

उन्होंने ने बताया की विद्यार्थी परिषद ज्ञान,शील,एकता के ध्येय को लेकर छात्रों में राष्ट्रवाद के भावना जागृत करने का कार्य करती है व अपने विभिन्न आयमो के माध्यम से समाज के लिए कार्य करती है। इस दौरान प्रमुख रूप से गरियाबंद नगर उपाध्यक्ष निखिल साहु,पुर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विकास शर्मा, देवभोग के पुर्व नगर मंत्री गजानंद नागेश, नवीन सिन्हा, देव कुमार यादव, दुर्गेश कुमार निधी, गौतम नेताम,हिमांचल नायक, होमेश पाडे, कैलाश सोरी, डोलाराम बीसी, देवकुमार यादव, टिकेंद्र बीसी, भीष्मचरण नागेश, दुर्गेश्वर नागेश, विशाल कुमार नागेश उपस्थित थे।