आलोक चंद्राकार बनाए गए जीव जन्तु कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष, कांग्रेसजनों में उत्साह

Chhattisgarh Crimes

महासमुंद/ छत्तीसगढ़ क्राइम्स

लंबे इंतजार के बाद छत्तीसगढ़ में आज निगम, मंडलों, आयोग में रिक्त पदों पर नियुक्ति की गई है। छत्तीसगढ़ राज्य जीव जन्तु कल्याण बोर्ड में उपाध्यक्ष पद पर जिले के कद्दावर कांग्रेस नेता आलोक चंद्राकार को नियुक्त किया गया है। उनके नियुक्ति से कांग्रेस कार्यकर्ताओ और उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई, एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई देते कांग्रेस कार्यकर्ता नज़र आए। यहां पर हम आपको बता दें कि महासमुंद जिले से ही खिलावन बघेल को भी छत्तीसगढ़ चर्म शिल्पकार बोर्ड के उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है।

विदित हो कि श्रीं चंद्राकार जिला कांग्रेस कमेटी महासमुंद के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी का निर्वहन बखूबी निभाया चूके है। श्री चंद्राकार काफी समय से लगातार प्रदेश के गांव-गांव में जाकर छत्तीसगढ़ सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार का कार्य भी बखूबी करते आए है।