
रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी भी परिवार के साथ अपने घर के गणपति लेकर महादेवघाट पहुंचे। उन्होंने प्रतिमा का पूजन-अर्चन किया और इसके बाद विसर्जन किया। इस दौरान उन्होंने शहरवासियों को अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं दीं।
सोनी ने श्रद्धालुओं से गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन निर्धारित विसर्जन कुंड में ही करने की अपील की।
विसर्जन व्यवस्था की भी जानकारी ली
विधायक ने विसर्जन कुंड पहुंचकर नगर निगम जोन-8 की जोन कमिश्नर राजेश्वरी पटेल और कार्यपालन अभियंता अतुल चोपड़ा से व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने श्रद्धालुओं की आवाजाही और विसर्जन की व्यवस्था को लेकर भी चर्चा की।
दोपहर 2 बजे तक 1705 प्रतिमाएं विसर्जित
| प्रतिमा | संख्या |
| छोटी गणेश प्रतिमाएं | 1494 |
| बड़ी गणेश प्रतिमाएं | 211 |
| कुल | 1705 |
विसर्जन कुंड में दोपहर बाद भी श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा।