बिलासपुर के भटचौरा गांव में बहन से विवाद के बाद 21 साल की एलएलबी छात्रा ने कीटनाशक पी लिया

Chhattisgarh Crimesबिलासपुर के भटचौरा गांव में बहन से विवाद के बाद 21 साल की एलएलबी छात्रा ने कीटनाशक पी लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। गंभीर हालत में उसे सिम्स अस्पताल रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। यह पचपेड़ी थाना क्षेत्र का है।

एलएलबी सेकेंड सेमेस्टर की छात्रा

मृतका की पहचान संध्या कुमारी (21) के रूप में हुई है। वह बलौदाबाजार में एलएलबी सेकेंड सेमेस्टर की पढ़ाई कर रही थी।

पुलिस के मुताबिक, घर में खाना बनाने की बात को लेकर संध्या का अपनी बहन से विवाद हुआ था। विवाद के बाद उसने कीटनाशक का सेवन कर लिया। कुछ देर बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी, जिसके बाद परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे।

संध्या की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे सिम्स अस्पताल रेफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलने के बाद पचपेड़ी पुलिस ने मर्ग कायम किया है। पुलिस परिजनों के बयान दर्ज कर रही है। साथ ही विवाद की वजह और छात्रा के इस कदम से जुड़े दूसरे पहलुओं की भी जांच की जा रही है।