भिलाई नगर निगम की आखिरी सामान्य सभा में बोलने का मौका नहीं मिलने पर वार्ड-2 से भाजपा पार्षद मुकेश अग्रवाल टेबल पर चढ़कर सभापति की टेबल के पास पहुंच गए।
विरोध में विपक्ष के पार्षद जमीन पर बैठ गए। हंगामा बढ़ने पर सभी पार्षद अपनी कुर्सियां छोड़कर सामने आ गए। इसके चलते सभा की कार्यवाही रोकनी पड़ी। विवाद और हंगामे के बीच राष्ट्रगान गाकर सभा स्थगित कर दी गई।
वहीं, सभा में सांसद विजय बघेल ने मजाकिया अंदाज में पार्षदों पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि कुछ पार्षद लगातार भागवत कथाओं का आयोजन कराते हैं। बाकी पार्षदों को भी उनसे सीख लेकर भागवत कथा करानी चाहिए।