NHM कर्मचारियों की हड़ताल का 22वां दिन…आज जल सत्याग्रह.

Chhattisgarh CrimesNHM कर्मचारियों की हड़ताल का 22वां दिन…आज जल सत्याग्रह. छत्तीसगढ़ में 16 हजार से ज्यादा NHM संविदा कर्मचारियों का आज 22वां दिन है। आर-पार की लड़ाई पर उतर आए ये कर्मचारी आज जल सत्याग्रह करने जा रहे हैं। प्रदेश के सभी जिलों के कर्मचारी जल सत्याग्रह में शामिल होंगे। इससे पहले भी भी अलग-अलग तरीकों से प्रदर्शन कर NHM कर्मचारी अपनी मांग रख चुके हैं। हड़ताल के 21वें दिन यानी सोमवार को ‘रोटी-सम्मान-न्याय-गारंटी’ की थीम पर प्रदर्शन चला। NHM कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अमित कुमार मिरी ने कहा कि, अब सिर्फ आश्वासन नहीं, ठोस फैसले चाहिए।। सरकार जल्द सुनवाई नहीं करती तो NHM कर्मचारी विधानसभा का घेराव भी करेंगे। मंत्रियों-विधायकों के घरों के बाहर उग्र प्रदर्शन होगा। NHM कर्मचारी दे चुके हैं सामूहिक इस्तीफा

 

इससे पहले NHM कर्मचारियों ने सामूहिक इस्तीफा देकर स्वास्थ्य विभाग को झटका दिया था। रायपुर में 1600, दुर्ग में 850 और रायगढ़ में 500 कर्मचारियों ने इस्तीफा सौंपा। हालांकि रायपुर NHM कर्मचारियों के इस्तीफे को लेकर CMHO डॉ. मिथिलेश चौधरी ने कहा कि ज्ञापन लिया गया है, लेकिन इस्तीफा स्वीकार नहीं किया गया है।

 

स्वास्थ्य विभाग ने 3 सितंबर को 25 कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया है। इसमें NHM संविदा कर्मचारी संगठन के प्रदेश संरक्षक हेमंत सिन्हा और महासचिव कौशलेश तिवारी के नाम भी शामिल हैं। इसके बाद से NHM कर्मियों का विरोध प्रदर्शन भी तेज हो गया है। स्वास्थ्य सेवाएं ठप होने की कगार पर हैं। सिस्टम दबाव बनाने की कोशिश कर रहा

 

इस कार्रवाई पर NHM संविदा कर्मचारियों का कहना है कि, सिस्टम दबाव बनाने की कोशिश कर रहा है। बातचीत के रास्ते शासन-प्रशासन स्तर पर बंद कर दिए गए हैं। ऐसे में प्रोटेस्ट ही एक मात्र विकल्प है, जो जारी रहेगा।

 

बता दें कि, कर्मचारियों ने अलग-अलग तरह से प्रदर्शन किया। पीएम-सीएम और स्वास्थ्य मंत्री का मुखौटा पहनकर डांस किए। खून से लेटर भी लिख चुके हैं।

Exit mobile version