युमेन्द्र कश्यप/मैनपुर। अखिल भारतीय अमात गोंड़ समाज भाठीगढ़ राज के तत्वावधान में आदिवासी संस्कृति, परंपरा एवं सामाजिक एकजुटता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नवाखाई ठाकुर जोहारनी मिलन समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम 9 अक्टूबर 2026, शुक्रवार को नगरी विकासखंड के ग्राम बेलरबाहरा सर्कल मेचका में हर्षोल्लास के साथ आयोजित होगा।
समारोह में समाज के लोगों द्वारा पारंपरिक रीति-रिवाज एवं आदिवासी संस्कृति के अनुरूप नवाखाई पर्व मनाया जाएगा। आयोजन के माध्यम से सामाजिक भाईचारा, आपसी एकता तथा समाज की सांस्कृतिक परंपराओं को मजबूत करने का संदेश दिया जाएगा।
कार्यक्रम के आयोजकों ने समाज के सभी लोगों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर समारोह की शोभा बढ़ाने तथा कार्यक्रम को सफल एवं यादगार बनाने की अपील की है।
अखिल भारतीय अमात गोंड़ समाज भाठीगढ़ राज के महासचिव श्री सुखराम नागेश ने यह जानकारी देते हुए समाजजनों से कार्यक्रम में सहभागिता की अपील की है।