रायपुर में पाइपलाइन में लीकेज की समस्या को दूर करने और मेंटेनेंस के लिए कल 6 घंटे का वाटर शटडाउन किया जाएगा

Chhattisgarh Crimesरायपुर में पाइपलाइन में लीकेज की समस्या को दूर करने और मेंटेनेंस के लिए कल 6 घंटे का वाटर शटडाउन किया जाएगा। जिसके कारण शहर की 11 पानी टंकियो से पानी की सप्लाई प्रभावित रहेगी।

नगर निगम के कार्यपालन अभियंता (जल) नर सिंह फरेन्द्र ने बताया कि 10 अप्रैल को सुबह पानी की सप्लाई के बाद शाम को पानी सप्लाई बंद रहेगी। यह मरम्मत कार्य पचपेड़ी नाका और तेलीबांधा थाने के सामने 150 एमएलडी फिल्टर प्लांट की राइजिंग पाइपलाइन होगा। पानी सप्लाई प्रभावित होने से 1 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित होगे।

इन 11 टंकियों से नहीं होगी पानी सप्लाई

शटडाउन के कारण 11 पानी टंकियों से शाम को जलप्रदाय नहीं होगा। इनमें लालपुर, अमलीडीह, अवंति विहार, मंडी, मोवा, सडडू, दलदल सिवनी, कचना, आमा सिवनी, देवपुरी और जोरा क्षेत्र शामिल हैं। नगर निगम अधिकारी नर सिंह फरेन्द्र ने बताया कि 11 अप्रैल की सुबह से जल प्रदाय सामान्य रूप से शुरू हो जाएगा।

50 हजार घरों में पानी सप्लाई प्रभावित होगी

रायपुर निगम के अनुसार एक पानी टंकी से 4 हजार से साढ़े 4 हजार नल कनेक्शन दिए जाते हैं। 11 टंकियों से दिए गए कनेक्शन की संख्या लगभग 50 हजार है। ऐसे में शहर करीब 2 लाख से ज्यादा आबादी के घर में 10 अप्रैल की शाम पानी की सप्लाई नहीं होगी।

Exit mobile version