
जानकारी के अनुसार, गढ़वट स्थित रेत घाट से अवैध रूप से रेत का उत्खनन और परिवहन किया जा रहा था। ट्रॉली में सवार नाबालिग अमित कश्यप (17) और अमित यादव उसके नीचे दब गए। हादसे में अमित कश्यप (17) की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। अमित यादव को कमर में गंभीर चोटें आई हैं और उनका इलाज जारी है।
घटना की सूचना मिलते ही रतनपुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया। शुरूआती जांच में यह मामला केवल एक हादसा नहीं, बल्कि अवैध रेत खनन और उसमें नाबालिगों से काम कराने की गंभीर लापरवाही का भी संकेत दे रहा है।
दूसरी घटना
एक अन्य दुर्घटना रतनपुर थानांतर्गत रैनपुर (खूंटाघाट)के पास देर रात हुई, जिसमें डिवाइडर से टकरा जाने के कारण वनकर्मी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उनका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान अमरनाथ पटेल (38) निवासी हरदी बाजार जिला कोरबा के रूप में हुई है, जो फॉरेस्ट विभाग के गुरसिया में पदस्थ थे।
बाइक अनियंत्रित हो कर डिवाइडर से टकराई
मिली जानकारी के अनुसार अमरनाथ पटेल अपने एक साथी के साथ शासकीय कार्य से बिलासपुर गए हुए थे। देर रात काम खत्म होने के बाद दोनों बाइक से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान रैनपुर के पास उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और तेज रफ्तार में सड़क के डिवाइडर से जा टकराई।
दूसरे की युवक हालत गंभीर
घायल दूसरे युवक को इलाज के लिए हॉस्पिटल पहुंचाया गया, उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। रतनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।