APK फाइल डाउनलोड कराकर देशभर में ठगी करने वाले गिरोह के 6 सदस्यों को सरगुजा पुलिस ने झारखंड के देवघर से गिरफ्तार किया

Chhattisgarh CrimesAPK फाइल डाउनलोड कराकर देशभर में ठगी करने वाले गिरोह के 6 सदस्यों को सरगुजा पुलिस ने झारखंड के देवघर से गिरफ्तार किया है। सरगुजा संभाग में गिरोह ने दो मामलों में 35 लाख रुपये की ठगी की है। गिरोह द्वारा देशभर में अन्य लोगों से लाखों रुपये की ठगी को अंजाम दिया गया है। यह गिरोह APK फाइल भेजकर मोबाइल हैक कर ठगी करता है।

जानकारी के मुताबिक, जशपुर जिले के पत्थलगांव निवासी उमेश खुंटे ने 11 सितंबर 2025 को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके मोबाइल पर APK लिंक भेज कर मोबाइल को हैक कर लिया गया और मोबाइल से लिंक बैंक खाते से 5 लाख 53 हजार 900 रुपये की ऑऩलाइन ठगी कर ली गई।

एक अन्य मामले में कांसाबेल, जशपुर के स्टेट बैंक ग्राहक रामनिवास के मोबाइल में APK फाइल डाउनलोड कराकर 29 लाख 15 हजार रुपये की ऑनलाइन ठगी की गई थी। मामले की रिपोर्ट कांसाबेल थाने में दर्ज कराई गई थी।

देवघर से पकड़ा गया गिरोह सरगुजा आईजी दीपक कुमार झा ने सरगुजा रेंज साइबर सेल को APK फाइल डाउनलोड करा ठगी की घटनाआंे में कार्रवाई के निर्देश दिए थे। साइबर सेल के नोडल अधिकारी और सीएसपी राहुल बंसल के नेतृत्व में टीम ने ऑनलाइन फ्राड की जांच की। साइबर सेल की टीम झारखंड के देवघर पहुंची और छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।