सीएम भूपेश बघेल ने ग्राम-बगारपाली में की 15 बड़ी घोषणाएं

Chhattisgarh Crimes

खल्लारी। ग्राम-बगारपाली में सीएम भूपेश बघेल ने बड़ी घोषणाएं की है. वही ग्राम मरारकसीबहरा में भेंट मुलाकात को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा कि हमारी सरकार बनेगी तो किसानों का ऋण माफ करेंगे, वादा सरकार बनते ही पूरा किया। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी किसान न्याय योजना की चौथी किस्त 31 मार्च के पहले मिल जाएगी। मुख्यमंत्री ने वहां उपस्थित सभी किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि किसका- किसका कर्ज माफ हुआ है ? इस पर एक स्वर में सहमति जताते हुए किसानों ने हां में जवाब दिया।

1. बगारपाली तालाब का सौंदर्यीकरण करवाया जायेगा।

2. ग्राम पंचायत बगारपाली के लिये नये भवन का निर्माण करवाया जायेगा।

3. कोमाखान में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल शुरू किया जायेगा।

4. ग्राम कोमाखान में शहीद वीर नारायण सिंह जी की प्रतिमा स्थापित की जायेगी।

5. गड़बेड़ा – सिंधुपाली – परसापाली मार्ग और पुल-पुलिया निर्माण को प्रशासकीय स्वीकृति दी जायेगी।

6. हनुमानडीह जलाशय के शीर्ष कार्य मरम्मत, नहरों की रिमॉडलिंग, लाइनिंग और मरम्मत कार्य की प्रशासकीय स्वीकृति दी जायेगी।

7. ठाकुरदिया जलाशय के शीर्ष कार्य मरम्मत, नहरों का रिमाडलिंग एवं लाइनिंग तथा मरम्मत कार्य की प्रशासकीय स्वीकृति दी जायेगी।

8. शासकीय महाविद्यालय बागबाहरा में ओपन स्टेडियम की स्वीकृति दी जायेगी।

9. उप स्वास्थ्य केन्द्र नर्रा का प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में उन्नयन किया जायेगा।

10. बगारपाली से तेंदुकोना पक्की सड़क निर्माण।

11. कौहाकूड़ा से खुसरूपाली सड़क निर्माण।

12. बगारपाली में राजीव गांधी सेवा केंद्र भवन।

13. खुसरूपाली में मंगल भवन।

14. कौहाकूड़ा हाई स्कूल का नामकरण स्वतंत्रता संग्राम सेनानी जहान सिंह के नाम पर होगा।

15. घोंच में उप स्वास्थ्य केंद्र की घोषणा।