भारत जोड़ो यात्रा कर बेवजह अपने ऊर्जा का अपव्यय कर रही है कांग्रेस : नरेंद्र सिंह तोमर

Chhattisgarh Crimes

रायपुर। केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ओडिशा से रायपुर लौटकर मीडिया से चर्चा में राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर तंज कसते हुए कहा कि यात्रा का न कोई विषय न कोई मुद्दा से जुड़ा हुआ है। भारत तो पहले से ही जुड़ा ही हुआ है। कांग्रेस बेवजह अपने ऊर्जा का अपव्यय कर रही है। कांग्रेस के अस्तित्व को बचाने यात्रा की जा रही है।

बता दें कि मध्य प्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा के पांचवें दिन रविवार शाम को राहुल गांधी इंदौर के राजवाड़ा पहुंचे। राजवाड़ा पर सभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने इंदौर की जमकर तारीफ की। उन्होंने इंदौर शहर की साफ सफाई देखकर शहरवासियों के साथ ही सफाईकर्मचारियों की तारीफ की और उन्हें धन्यवाद दिया। इस दौरान राहुल गांधी ने बीजेपी पर भी जमकर निशाना साधा।