8 लाख रुपए की ईनामी महिला नक्सली समेत 5 गिरफ्तार

Chhattisgarh Crimes

धमतरी। छत्तीसगढ़ में धमतरी जिला मुख्यालय से पुलिस ने 5 माओवादियों को गिरफ्तार किया है। इनमें 2 महिला और 2 पुरुष माओवादियों के साथ एक नाबालिग भी शामिल है। बताया जा रहा है कि, महाराष्ट्र के गढ़चिरौली कैडर की 50 साल की DVC ( डिवीजनल कमेटी मेंबर) कमला बाई का इलाज करवाने धमतरी लेकर आए थे। जिन्हें मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। DVCM पर 8 लाख रुपए का इनाम घोषित है। मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र का है।

दरअसल, पुलिस को सूचना मिली थी कि बस स्टैंड में स्थित रैनबसेरा के सामने एक गाड़ी में कुछ संदिग्ध लोग हैं। मुखबिर की इसी सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। मुखबिर के बताए अनुसार गाड़ी के पास जब पहुंचे तो इनमें एक नाबालिग समेत पांच लोग बैठे हुए थे। संदेह के आधार पर जवानों ने सभी को हिरासत में ले लिया। जिसके बाद सभी से पूछताछ की गई। पुलिस ने एक 50 साल की महिला कमला बाई मट्टामी उर्फ सगुना उर्फ बिचा जगना की पहचान हार्डकोर नक्सली के रूप में की।

जब इसकी हिस्ट्री खंगाली गई तो पता चला कि यह महाराष्ट्र के गढ़चिरौली कैडर में सक्रिय है। जब पुलिस ने और पूछताछ की तो पता चला कि इसकी आंखों के इलाज के लिए धमतरी लाया गया था। इलाज के बाद धमतरी क्षेत्र में नक्सल गतिविधियों का प्रचार-प्रसार करने की योजना थी। हालांकि, इससे पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया।

इनकी भी हुई गिरफ्तारी ​​​​​

नक्सली कमला बाई के साथ नाबालिग समेत मनत राम पोया (27), मैनी जुर्रे (30), सुजन बाछर भी थे। इनकी पहचान भी नक्सलियों के रूप में की गई है। ये छत्तीसगढ़ के कांकेर समेत अन्य इलाकों में रहने वाले हैं। पुलिस अफसरों ने बताया कि, सभी माओवादियों की गिरफ्तारी कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पूछताछ में कई खुलासे भी हुए हैं। इनामी

Exit mobile version