पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने निकाली कांवड़ यात्रा

Chhattisgarh Crimes

रायपुर। छत्तीसगढ़ में चुनावी साल आए सावन में नेताओं की शिव भक्ति के साथ ही शक्ति प्रदर्शन भी दिखाई दे रहा है। रविवार को पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने भी कांवड़ यात्रा निकाली। जो गुढ़ियारी से होकर महादेव घाट तक गई। इस यात्रा में ओडिशा के कालाहांडी के नर्तक कलाकारों को देखने भीड़ उमड़ी।

कांवड़ यात्रा की शुरुआत मारुति मंगलम भवन में विधि विधान और पूजा-पाठ के साथ हुई। फिर यात्रा तेलघानी नाका चौक, अग्रसेन चौक, आमापारा से होकर लाखे नगर चौक, रायपुरा होते हुए महादेव घाट पहुंची। इसके बाद श्रद्धालुओं ने हटकेश्वर नाथ महादेव का जलाभिषेक किया। यात्रा की अगुवाई पूर्व मंत्री मूणत कर रहे थे।

इस कांवड़ यात्रा में ओडिशा के कालाहाण्डी के नर्तक दलों ने भी अपनी प्रस्तुति दी। जिसे देखने बड़ी संख्या में लोग उमड़े। वे अपने कैमरों में इन कलाकारों के डांस को कैद करते नजर आए। हालांकि इस दौरान जगह-जगह जाम के हालात भी बने। ट्रैफिक और सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम नहीं दिखें। जहां से कांवड़ यात्रा गुजर रही थी वहीं से कार और बाकी वाहन भी क्रॉस हो रहे थे। वहीं यात्रा के पीछे भी गाड़ियों की लंबी कतार देखने को मिली।