गरियाबंद कलेक्टर, अधिकारी और बच्चों-बड़ों सबने मिलकर लगाई स्वतंत्रता दौड़

Chhattisgarh Crimes

गरियाबंद। स्वतंत्रता दिवस के एक दिन पूर्व शनिवार 14 अगस्त को जिला प्रशासन तथा खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित स्वतंत्रता दौड़ में नगर के नागरिकों, वॉलीबाल के प्रशिक्षणार्थी बच्चे और जिला प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए। हल्की बारिश के बीच कलेक्टर निलेशकुमार क्षीरसागर ने शनिवार सवेरे 7 बजे संयुक्त जिला कार्यालय परिसर में हरी झण्डी दिखाकर स्वंतत्रता दौड़ को रवाना किया।

स्वतंत्रता दौड़ में कलेक्टर क्षीरसागर सपत्निक शामिल हुए। इसके पहले उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित एवं समक्ष दीप प्रज्जवलित कर आयोजन का शुभारंभ किया। कलेक्टोरेट परिसर से नवीन विश्राम गृह तक आयोजित स्वतंत्रता दौड़ में पुलिस के जवान भी शामिल हुए। खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित स्वतंत्रता दौड़ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कलेक्टर श्री क्षीरसागर ने कहा कि राष्ट्र की एकता, अखण्डता और भाई चारे की भावना को मजबूत बनाये रखने के उद्देश्य से स्वतंत्रता दौड़ का आयोजन किया जाता है। हम सभी को देश के लिए जो बेहतर हो सकता है,करना चाहिए।

उन्होंने अधिकारियों को दायित्व निर्वहन की ओर ध्यान भी दिलाया। कलेक्टर ने गरियाबंद जिले में खेल सुविधाओं के विस्तार के संबंध में अवगत कराया कि यहां पर उच्च स्तरीय बॉलीबाल कोर्ट का शीघ्र निर्माण होने जा रहा है। उन्होंने आशा व्यक्त किया कि आने वाले दिनों में गरियाबंद से उत्कृष्ट खिलाड़ी आगे आयेंगे। जिला खेल अधिकारी दीनु पटेल ने स्वतंत्रता दौड़ की सफलता के लिए अधिकारी-कर्मचारियों और नगर क गणमान्य नागरिकों की सहयोग के लिए अभार व्यक्त किया। इस असवर पर अपर कलेक्टर जे.आर. चौरसिया, एसडीएम विश्वदीप, उप संचालक कृषि एफ.आर. कश्यप, सहायक संचालक उद्यान एस.एस.दीवान, डीएमसी श्याम चन्द्राकर, जिला आबकारी अधिकार पी.के. नेताम, थाना प्रभारी वेदवती दरियो एवं पुलिस के जवान, शिक्षक संजीव साहू, सूरज महाड़िक, हरिश ठक्कर और समस्त विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।