राशिफल 20 नवंबर: मेष राशि के जातक पैसों के लेन-देन को लेकर रहें सावधान, वहीं इन्हें होगा धनलाभ

Chhattisgarh Crimes

कार्तिक शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि और शुक्रवार का दिन है। षष्ठी तिथि रात 9 बजकर 30 मिनट तक रहेगी। इसके साथ ही पूरा दिन पूरी रात पार कर शनिवार सुबह 6 बजकर 43 मिनट तक वृद्धि योग रहेगा। इसके अलावा सुबह 9 बजकर 22 मिनट से रवि योग और कुमार योग दोनो ही लग जाएंगे। इसके साथ ही पूरा दिन पूरी रात पार कर कल सुबह 9 बजकर 53 मिनट तक श्रवण नक्षत्र रहेगा। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से राशिनुसार कैसा रहेगा आपका दिन।

मेष राशि

आज आपका मन लेखन कार्यों में रहेगा। आप किसी पुरानी अधूरी रचना को फिर से पूरा कर सकते हैं, इससे आपको मानसिक रूप से अच्छा महसूस होगा। कॉलेज में किसी काम के लिये पुरस्कार मिल सकता है। आप आगे की पढ़ाई के लिये पूरी मेहनत करेंगे। पैसों के लेन-देन में आपको थोड़ी सावधानी बरतनी चाहिए। आॅफिस में किसी के साथ तकरार की स्थिति बन सकती है। अपनी राय दूसरों के सामने रखें,लेकिन दूसरों की राय को भी महत्व जरूर दें, इससे स्थिति ठीक रहेगी। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी।

वृष राशि
आज आपका दिन राहतपूर्ण रहने वाला है। आपके पारिवारिक जीवन में उत्साह का माहौल रहेगा। इस राशि के कम्प्यूटर से जुड़े लोगों के लिये दिन अत्यन्त महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको किसी बड़ी कंपनी से अच्छा आॅर्डर मिल सकता है। छात्रों को अपनी किसी प्रतिभा के लिए पुरुस्कार मिल सकता है। लवमेट के लिए दिन अच्छा है। पड़ोसी आपके शुभ कामों में आपकी मदद कर सकते हैं। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। व्यापारी किसी नये काम की शुरूआत कर सकते हैं। कुछ लोगों की राय आपके लिए कारगर साबित होगी। हर काम में तरक्की मिलेगी।

मिथुन राशि
आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। बिजनेस के मामले में आपको किसी नजदीकी दोस्त से मदद मिलेगी। आपका मन प्रसन्न रहेगा। नव विवाहित किसी ट्रिप का प्लान बनायेंगे। रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। छात्र किसी प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं। आपको सफलता भी मिलेगी। अगर आप जॉब करने के बारे में सोच रहे हैं,तो ये समय बेहतर है। आप किसी अच्छी जगह पर अप्लाई कर सकते हैं। आर्थिक रूप से आपकी स्थिति अच्छी रहेगी। आपको संतान से पूरा सहयोग मिलेगा। आपकी लव लाइफ अच्छी होगी।

कर्क राशि
आज मेहनत से किये हुए काम पूरा होने की उम्मीद है,जिससे आपको काफी राहत मिल सकती है, लेकिन आपको समय के प्रति थोड़ी सावधानी बरतनी चाहिए। किसी कार्य में अधिक समय लगाने से दूसरे काम अधूरे रह सकते हैं।आप किसी से मदद मांगने में ना हिचकें। सबके साथ अच्छा व्यवहार बनाये रखें। पार्टनरशिप में बिजनेस कर रहे हैं,तो अपने पार्टनर से किसी जरूरी मुद्दे पर बात कर सकते हैं। दाम्पत्य जीवन में एक-दूसरे के प्रति सम्मान बनाये रखना चाहिए। मित्रों के साथ मनोरंजक यात्रा हो सकती है।, करियर में आपको सफलता मिलेगी।

सिंह राशि
आज आपका दिन उत्साह से भरा रहेगा। आप किसी नए रिश्ते की शुरूआत कर सकते हैं,दिन अच्छा रहेगा। आपको काम के बेहतरीन मौके मिलेंगे। जो लोग जॉब कर रहे हैं,उन्हें किसी मल्टीनेशनल कंपनी से जॉब के आॅफर मिल सकते हैं। ज्वैलरी का व्यापार कर रहे लोगों को फायदा होगा। करियर के मामले में गुरु से पूरा सहयोग मिलेगा। आप किसी नये कोर्स की ज्वॉइनिंग के बारे में सोच सकते हैं। माता-पिता आपके हर कदम पर साथ होंगे।भौतिक सुख-सुविधाओं में इजाफा होगा। करोबार में तरकि होगी।

कन्या राशि
आज आपकी किस्मत आपका साथ देगी। आपके सारे काम आसानी से पूरे होते दिखेंगे। अपने भविष्य के लिए कोई योजना बना सकते हैं। काम के प्रति सोच-विचार में दोस्तों का भी सहयोग मिल सकता है। आज आपकी कोई इच्छा पूरी हो सकती है। इस राशि के बिजनेसमैन कुछ बड़े लोगों से मिल सकते हैं। आपकी मुलाकात सफल रहेगी। जीवनसाथी के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। छोटे बच्चे अपने दोस्तों के साथ खेलने में बिजी रह सकते हैं। सहयोगी काम में मदद करेंगे। घर-परिवार में प्रसन्नता का माहौल रहेगा। आपकी योजनाएं सफल रहेंगी।

तुला राशि
आज आपका दिन बेहतर रहेगा। करियर के मामले में आप अपनी क्षमता से अधिक जिम्मेदारियां ले सकते हैं। हालांकि उनको पूरा करने की भी आप पूरी कोशिश करेंगे। छात्रों को किसी काम में बेहतर नतीजे मिल सकते हैं।कॉलेज स्टूडेंट्स अपने भविष्य के लिये टीचर्स से सलाह ले सकते हैं। परिवार में आपको माता का पूरा सहयोग मिलेगा। किसी खास मामले को लेकर आपकी सोच बदल सकती है। आप किसी जरूरी सामान की खरीददारी कर सकते हैं। इस राशि के विवाहित कुछ बेहतरीन पल बिता सकते हैं। तरक्की के कई नए रास्ते खुलेंगे।

वृश्चिक राशि
आज आपका दिन शानदार रहेगा।पहले से बनाई हुई योजनाओं के पूरा होने के योग बन रहे हैं। आप किसी नए काम के बारे में सोच सकते हैं। परिवार में सबके साथ आपके रिश्ते अच्छे बने रहेंगे। स्टूडेंट्स अपना प्रोजेक्ट पूरा करने के लिये किसी मित्र से सहयोग मांग सकते हैं। आॅफिस में स्थिति ठीक बनी रहेगी। आप अपना काम कम समय में पूरा कर लेंगे। चीजों में तालमेल बना रहेगा। आप सामाजिक गतिविधियों में शामिल हो सकते हैं। संतान की ओर से खुशखबरी मिलेगी। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे।

धनु राशि
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आप घरेलू चीजों को खरीदने के लिये मार्केट जा सकते हैं।आपके बच्चे आपको हर तरह से सपोर्ट करेंगे। महिलाओं के लिये दिन बेहतरीन रहेगा। आपको रोजगार के उचित अवसर प्राप्त हो सकते हैं। माता-पिता का आशीर्वाद आपको मंजिल तक पहुंचाने में मदद करेगा। अगर आप राजनीति के क्षेत्र में हैं, तो आप सक्रिय भूमिका निभा सकते हैं। आप कहीं बाहर यात्रा पर जा सकते हैं। कानूनी मामलों में सही सलाह के लिये किसी अनुभवी की राय लें। इस राशि के विवाहित आज किसी रेस्टोरेंट में डीनर का प्लान बना सकते हैं। वाद-विवादों से बचे रहेगे।

मकर राशि
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आॅफिस में किसी से भी व्यर्थ की बात करने से आपको बचना चाहिए। आपको अपने गुस्से पर भी कंट्रोल रखना चाहिए। गुस्से में आपका काम बिगड़ सकता है। किसी प्रॉपर्टी में निवेश करने की सोच रहे हैं, तो किसी जानकार से सलाह जरूर ले लें। कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिये दिन ठीक रहेगा। आप किसी समारोह में भाग ले सकते हैं। बुजुर्ग किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं। किसी नये प्रोजेक्ट पर काम करने की सोच रहे हैं, तो दोस्त की मदद से कर सकते हैं। सारे काम बनाते नजर आयेंगे।

कुंभ राशि
आज किसी व्यक्ति से आपकी उम्मीदें बढ़ी हुई रहेंगी, लेकिन आपकी उम्मीदों पर पानी फिर सकता है। किसी से भी ज्यादा उम्मीदें लगाकर ना रखें। साथ ही जो भी काम करें, अपने दम पर करें। किसी से मदद लेना आपको भारी पड़ सकता है। छात्रों के लिये दिन ठीक रहेगा। आपका पढ़ाई में मन लगेगा। आप किसी स्कूल या कॉलेज के प्रोजेक्ट पर काम कर सकते हैं। बड़े-बुजुर्गों को अपने खान-पान का ध्यान रखना चाहिए। साथ ही दवाईयां समय पर लेनी चाहिए। छोटे बच्चों की सेहत का भी थोड़ा ध्यान रखना चाहिए। आमदनी में बढ़ोतरी होगी।

मीन राशि
आज आपकी ऊर्जा का स्तर बेहतर रहेगा। आपका काम कम समय में पूरा हो जाएगा। आपका काम दूसरों को आपकी तरफ आकर्षित करेगा। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में भी लोग आपकी तारीफ करेंगे। परिवार में सब लोग आपके पक्ष में रहेंगे। आप किसी रिश्तेदार के यहां फंक्शन में जा सकते हैं। विवाहित लोगों की जिंदगी में सब कुछ अच्छा रहेगा। बिजनेस में लिये गये फैसले कारगर साबित होंगे। आपके व्यवहार की तारीफ होगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगीे