जय दुर्गा नवयुवक बाल मंडली कोनारी की अध्यक्ष बने खेमसिंह कोमर्रा

Chhattisgarh Crimes

पूरन मेश्राम/मैनपुर। जय दुर्गा नवयुवक बाल मंडली कोनारी का बैठक प्रतिवर्ष आहूत करके बाल मंडली के सामग्री व आय व्यय की जानकारी सहित विविध कार्यक्रम दशहरा उत्सव एवं अन्य सभी गतिविधियों को आगे बढ़ाने के लिए विशेष चर्चा किया गया पूर्व पदाधिकारियो के द्वारा ग्राम विकास के लिए चर्चा करते हैं।

सर्व समिति से नए पदाधिकारी की नियुक्ति की गई जिसमें जय दुर्गा नवयुवक बाल मंडली कोनारी के अध्यक्ष खेम सिंह कोमर्रा एवं उपाध्यक्ष लोकेश्वर नागेश सचिव कमल किशोर बघेल सह सचिव उदय मरकाम कोषाध्यक्ष ज्ञानेश्वर मरकाम संरक्षक रघुवर यादव मैनेजर महेश मरकाम चपरासी महेश यादव को मनोनीत किया गया।