मध्यप्रदेश के बीजेपी कार्यकर्ता पर वीडियो की टेंपरिंग कर आपत्तिजनक पोस्ट करने का आरोप, रायपुर में मामला दर्ज

Chhattisgarh Crimes

रायपुर। मध्यप्रदेश में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का आज चौथा दिन हैं। इसी बीच कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ की शिकायत पर राजधानी के सिविल लाइन थाने में एमपी बीजेपी मीडिया प्रभारी लोकेंद्र पाराशर के खिलाफ एफआइआर दर्ज हुई। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ों यात्रा में वीडियो की टेंपरिंग कर आपत्तिजनक पोस्ट करने का कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया है। कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ के महेंद्र देवांगन तथा अन्य कांग्रेसी टेंपरिंग वीडियो ट्विट करने वाले खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने सिविल लाइंस थाना पहुंचे।

दरअसल, बीजेपी मीडिया प्रभारी ने छेड़छाड़ वाले वीडियो को रिट्वीट किया था। वीडियो में छेड़छाड़ कर आपत्तिजनक नारे को जोड़ा गया है। बता दें आइपीसी की धारा 153(क), 504, 505(1), 505(2), 120 बी आदि के तहत मामला दर्ज किया गया। ये सभी उकसाने, षड्यंत्र करने, दंगा भड़काने के प्रयास से जुड़ी धाराएं हैं।

पुलिस के मुताबिक कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा मध्यप्रदेश पहुंची है। इसी बीच किसी हितेंद्र नामक व्यक्ति ने अपने ट्विटर हैंडल में किसी दूसरे वीडियो जिसमें कुछ लोग आपत्तिजनक नारे लगा रहे हैं। उस वीडियो को एडिट कर हितेंद्र ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से जोड़ते हुए ट्विट कर कांग्रेस की छवि धूमिल करने की कोशिश की है। इस कृत्य को लेकर कांग्रेसी नेता ट्विट करने वाले व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने थाना पहुंचे हैं। कांग्रेस नेताओं की शिकायत के बाद पुलिस ट्विट करने वाले के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की जांच करने के बाद वैधानिक कार्रवाई करने की बात कह रही है

Exit mobile version