फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी के हत्या का आरोपी ओडिशा से गिरफ्तार

Chhattisgarh Crimes

सराईपाली। फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी के हत्या के आरोपी को पुलिस ने ओडिशा से गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है उक्त आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद ओडिशा के एक ढाबा में काम कर रहा था। महासमुंद पुलिस ने अपने विज्ञप्ति में बताया है कि गजाधर साहू पिता प्रहलाद साहू द्वारा पैसा वसूली की बात को लेकर मृतक शमशीर अली को धारदार हथियार से वार कर एवं पत्थर से वार कर हत्या कर दी। और वह फरार हो गया। हालांकि पुलिस ने अपने विज्ञप्ति में ये नहीं बताया है कि आरोपी कहां का रहने वाला है। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है। पुलिस ने यह भी स्पष्ट नहीं किया है कि उक्त कर्मचारी आरोपी से किस तरह का वूसली कर रहा था। और हत्या जैसे अपराध करने के पीछे मुख्य वजह क्या थी?

हालांकि इस मामले में महासमुंद पुलिस ने आरोपी को ओडिशा से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के विज्ञप्ति के अनुसार आरोपी ने अपना आरोप भी स्वीकार कर लिया है। लेकिन पुलिस द्वारा जारी विज्ञप्ति आधी-अधूरी जानकारी होने के कारण ये स्पष्ट नहीं है कि आरोपी ने किस वजह फाइनेंस कर्मचारी का मर्डर किया। क्या फाइनेंस कर्मचारी से आरोपी वूसली से तंग आ गया था? क्या फाइनेंस कर्मचारी वूसली के लिए क्या कोई दूसरा तरीका अपनाया था? कई सवाल जहन में खड़े हो रहे हैं।