बैंक में खोले कई फर्जी खाते, फिर ऑनलाइन सट्टे के लिए करने लगे करोड़ों का लेनदेन, 11 गिरफ्तार

Chhattisgarh Crimes

रायपुर। आधार कार्ड, पेन कार्ड सहित जरुरी दस्तावेजों का उपयोग कर बैंक में खाता खोलकर ऑनलाइन सट्टा संचालित करने वाले 11 आरोपियों को पुलिस ने महाराष्ट्र से पकड़ा है। साथ ही मोबाइल,एटीएम, लैपटॉप, सिम सहित कई जरूरी कागजात जब्त किया गया है। आरोपी भोले-भाले लोगों को लोन दिलाने सहित अनेक लुभावने स्कीम बताकर अपना शिकार बनाते थे। गिरफ्तार आरोपियों में पांच अंतरराज्यीय आरोपी है। बता दें, पूर्व में भी इस मामले में 8 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके है, जिनके पास से 14 लाख 44 हजार जब्त किया जा चुका है।

 

जानिए मामला

पीड़ित अरूण जाल ने थाना खमतराई में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वो त्रिमूर्ति नगर रायपुर में रहता है और वेल्डिंग का काम करता है। अरुण की पत्नी संगीता जाल रजत अग्रवाल के घर में पिछले एक सालों से काम कर रही थी। पत्नी की वजह से ही उसकी पहचान रजत अग्रवाल से हुई थी। इस दौरान रजत ने बोला कि उसे अर्जेन्ट में बैक खाता की जरूरत है और जिसमे कुछ दिन लेन-देन करने के बाद वो उसे उसका खाता वापस कर देगा। भरोसे में आकर अरुण जाल ने अपना पेन कार्ड, आधार कार्ड, पासपोर्ट साईज फोटो उसे दे दिया।

रजत अग्रवाल एफडीएफसी बैंक देवेन्द्र नगर का फार्म लाकर पीड़ित से हस्ताक्षर कराकर उसकी पत्नी संगीता जाल का भी खाता खुलवाया। इसी दौरान कुछ दिन बाद रजत अग्रवाल ने प्रार्थी को उसके बैंक खाता बंद होने की जानकारी दी। प्रार्थी एचडीएफसी बैंक देवेन्द्र नगर शाखा जाकर पता किया तो बैंक मैनेजर ने उसके खाते में अत्यधिक पैसो का ट्रांजेक्शन होने के कारण बंद होना बताया। अरुण जब रजत अग्रवाल से बैंक खातों मे हुए ट्रांजेक्शन के बारे मे पूछा तो रजत अग्रवाल द्वारा टाल-मटोल कर गुमराह करने लगा।

पीड़ित ने इसके बाद थाना खमतराई में इसकी सूचना दी। बता दें पूर्व में मामले में संलिप्त 8 आरोपी रजत अग्रवाल, हिमांशु सिंह, मन्टू मांझी, मदन कुमार यादव, मोह. फरहान, मोह. उमैर, उपेन्द्र दास एवं मोहित टांक को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से घटना से संबंधित नगदी रकम 14,44,000 रूपये, 21 नग मोबाईल फोन, 05 नग पासबुक, 12 नग ए.टी.एम. कार्ड, 12 नग चेक बुक, 3 नग लैपटॉप, 2 नग कम्प्यूटर सिस्टम एवं 3 नग डायरी जुमला कीमती लगभग 22,00,000 रूपये जप्त किया जा चुका है।

क्राइम और थाना खमतराई पुलिस की संयुक्त टीम ने संलिप्त 8 आरोपियों से पूछताछ के बाद अन्य 11 आरोपियों की जानकारी सामने आई। आरोपियों का लोकेशन नागपुर महाराष्ट्र में मिला। जिसके बाद पुलिस टीम नागपुर महाराष्ट्र से 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। साथ ही 30 नग मोबाईल फोन, 02 लैपटॉप, विभिन्न कम्पनियों के सिम कार्ड एवं अलग-अलग बैंक के 02 नग पासबुक, 38 नग चेकबुक एवं 38 नग ए.टी.एम. कार्ड जुमला कीमती लगभग 4,00,000 रूपये जब्त किये गए।

गिरफ्तार आरोपी

1. जितेन्द्र साहू पिता कमल साहू उम्र 21 साल निवासी ग्राम नगरदा बिलाईगढ़ जिला बलौदा बाजार।

2. प्रथम मूलचंदानी पिता विनोद मूलचंदानी उम्र 21 साल निवासी श्रीनगर मसानी चौक पंचायत के सामने जिला गोंदिया महाराष्ट्र।

3. काली केवलानी पिता पहलानज केवलानी उम्र 22 साल निवासी सींधी कालोनी जिला गोंदिया महाराष्ट्र।

4. हितेश दलवानी पिता भागचंद दलवानी उम्र 24 साल निवासी सिंधी कॉलोनी गोंदिया महाराष्ट्र।

5. आकाश ठाकुर पिता रमानाम ठाकुर उम्र 22 साल निवासी साई विला कॉलोनी डगनिया रायपुर।

6. प्रकाश आहूजा पिता महेश कुमार आहूजा उम्र 19 साल निवासी सिंधी कॉलोनी नीली बिल्डिंग गोंदिया।

7. राहुल शुक्ला पिता अशोक कुमार शुक्ला उम्र 32 साल निवासी मुकुदण्ड मिलन चौक बिलासपुर।

8. अंकित पाण्डेय पिता संजय पाण्डेय उम्र 29 साल निवासी बाबा फरीदनगर थाना नागपुर हाल पता काजल सिनेमा के सामने गली कीटगंज प्रयागराज उत्तर प्रदेश।

9. आयुष जैन पिता राजेश जैन उम्र 23 साल निवासी आयू स्वीट के पास थाना डी.डी.नगर रायपुर।

10. प्रदीप पटेल पिता उग्रसेन पटेल उम्र 21 साल निवासी कसौंदा थाना रणचिरई जिला बालोद।

11. राम लालवानी पिता नरेश लालवानी उम्र 25 साल निवासी सिंधी कॉलोनी डरहाभाठा बिलासपुर