जशपुर। जशपुर जिले में एक बार फिर हाथियों ने एक महिला की जान ले ली। मृतक महिला अपने 7 साल की बेटी के साथ बादलखोल अभ्यारण जंगल के रास्ते अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान हाथियों ने उन पर हमला कर दिया। इस हमले में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। गनीमत यह रही कि बच्ची ने किसी तरह अपना जान बचाते भाग निकली। यह घटना कुनकुरी ब्लॉक के बादलखोल अभ्यारण जंगल का है।
मिली जानकारी के अनुसार 40 वर्षीय एक प्रतिमा तिग्गा नाम की महिला अपने 7 बेटी के साथ ग्राम रेंगले से अपने घर सरबकोम्बो बांसधार आ रहे थे।डेगाडेगी पार करने के बाद टावर के पास पहुंची। इसी दौरान हाथियों ने उन पर अचानक हमला कर दिया। जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। गनीमत यह रही कि बच्ची ने किसी तरह अपना जान बचाते भाग निकली और ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी। जिसके बाद ग्रामीणों ने शाम होने की वजह की कड़ी मशक्क्त के बाद महिला की मृत शरीर को खोज लिया।
वन विभाग की टीम को इसकी सुचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा कर मृत शरीर को घटना स्थल से घर लाया। बताया जा रहा है कि कल सुबह पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। बता दें कि अभ्यारण जंगल मे एक महीने के अंदर हाथियों के हमले से ये दूसरी मौत है। इससे पहले हाथियों ने एक और महिला को मौत के घाट उतार दिया था।