खड़े ट्रक पर स्कॉर्पियो की टक्कर; MP के पुलिस इंस्पेक्टर की पत्नी, बेटी और पिता की CG में मौत

Chhattisgarh Crimes

जशपुर। पत्थलगांव लुड़ेग मार्ग पर खड़ी ट्रक से स्कॉर्पियो वाहन जबरदस्त टक्कर हुई है. इस हादसे में MP के पुलिस इंस्पेक्टर के परिवार के 3 लोगों की मौके पर मौत हो गई.

मिली जानकारी के मुताबिक मध्यप्रदेश के सिवनी में पदस्थ पुलिस इंस्पेक्टर के परिवार के तीन सदस्य़ों की मौत हुई है. इसमें इंस्पेक्टर विपिन की पत्नी, पिता और पुत्री की मौत हुई है.

मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस इंस्पेक्टर विपिन खलखो सहित तीन अन्य घायल हैं. घायलों को पत्थलगांव सिविल अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया है. पत्थलगांव पुलिस जांच कर रही है. परिवार स्कॉर्पियो से जशपुर से पत्थलगांव आ रहा था, तभी मौत से सामना हो गया.

Exit mobile version