बैंक कर्मचारी को बंधक बनाकर आरोपियों ने लात-घूंसे और डंडे के मरते दम तक पीटा, पीड़ित की हालत गंभीर

Chhattisgarh Crimes

जशपुर. जिले के कियोस्क बैंक कर्मचारी से सामूहिक मारपीट (gang thrashing) का मामला सामने आया है. आरोपियों ने बैंक कर्मचारी (bank employee) को बंधक बनाकर लात-घूंसों और डंडे से मरते दम तक पीटा है. पीड़ित की हालत गंभीर बताई जा रही है. सिर में अंदरुनी चोट लगने के कारण युवक अब तब बेहोशी की हालत में है. यह मामला बगीचा थाना क्षेत्र के कडरुजबला गांव का है.

पीड़ित के साथी ने बताया कि आरोपियों ने पहले युवक को बंधक बनाया और फिर उसे रस्सी से बांधकर उसके साथ जमकर मारपीट की. युवक को इस कदर मारा कि वह बेहोश हो गया. जिसके बाद उसे बेहोशी की हालत में घर के बाहर ही छोड़ दिया. घटना की सूचना मिलते ही युवक के परिजन मौके पर पंहुचे और बेहोशी की हालत में उसे बगीचा अस्पताल लेकर आए. जहां से उसे अंबिकापुर रेफर कर दिया गया. जहां युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे रायपुर रेफर किये जाने की तैयारी की जा रही है.

Exit mobile version