चंद्रयान-3 की सफलता पर देशभर में जश्न

नई दिल्ली। चंद्रयान-3 ने बुधवार शाम चंद्रमा के साउथ पोल पर सफलतापूर्वक सॉफ्ट लैंडिंग की। इसके बाद से देशभर में जश्न का माहौल है। चंद्रयान की लैंडिंग पर केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने तिरंगा फहराया। गुजरात के सूरत में एक स्कूल के बच्चे खुशी से डांस करने लगे। बेंगलुरु में इसरो मिशन कंट्रोल सेंटर में वंदे मातरम के नारे लगाए गए।

सीमा पर तैनात CRPF के जवानों और आयरलैंड में टीम इंडिया ने जश्न मनाया। - Dainik Bhaskar

चंद्रयान-3 की कामयाब सॉफ्ट लैंडिंग के लिए आज सुबह से देशभर में लोग पूजा और प्रार्थना कर रहे थे। मंदिरों में हवन-पूजन किए जा रहे थे और मस्जिदों में लोग दुआ पढ़ रहे थे। उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में बुधवार को सफल लैंडिंग के लिए खास भस्म आरती की गई। वहीं, अजमेर की दरगाह शरीफ में लोगों ने दुआ की। श्रीनगर की हजरतबल दरगाह में भी दुआ की गई।

उधर, उत्तर प्रदेश के सरकारी स्कूलों और मदरसों में चंद्रयान-3 की लैंडिंग का लाइव टेलिकास्ट किया गया। राज्य के स्कूलों और दूसरे शिक्षण संस्थानों में भी इसका टेलिकास्ट हुआ। हरियाणा के स्कूलों में भी मिशन की लाइव कवरेज दिखाई गई।

मध्य प्रदेश के भोपाल में लोगों ने चंद्रयान-3 की लैंडिंग पर इस तरह जश्न मनाया।

नागपुर में लोगों ने चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर ढोल-नगाड़े बजाकर जश्न मनाया।

नागपुर में लोगों ने चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर ढोल-नगाड़े बजाकर जश्न मनाया।

गुजरात के सोमनाथ मंदिर में जश्न मनाया गया।

गुजरात के सोमनाथ मंदिर में जश्न मनाया गया।

चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के बाद सूरत के एक स्कूल में बच्चे खुशी से नाचने लगे।

चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के बाद सूरत के एक स्कूल में बच्चे खुशी से नाचने लगे।

पश्चिम बंगाल में लोगों ने शंख और ढोल बजाकर जश्न मनाया।

पश्चिम बंगाल में लोगों ने शंख और ढोल बजाकर जश्न मनाया।

इसरो मिशन सेंटर में वंदे मातरम के नारे लगाए गए।

इसरो मिशन सेंटर में वंदे मातरम के नारे लगाए गए।

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और अमित शाह ने चंद्रयान-3 की लैंडिंग पर तालियां बजाकर खुशी जाहिर की।

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और अमित शाह ने चंद्रयान-3 की लैंडिंग पर तालियां बजाकर खुशी जाहिर की।

चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के बाद कांग्रेस मुख्यालय के बाहर आतिशबाजी हुई।

चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के बाद कांग्रेस मुख्यालय के बाहर आतिशबाजी हुई।