छेड़छाड़ मामले में फरार चल रहे एक आरोपी गिरफ्तार

Chhattisgarh Crimes

राजिम। राजिम पुलिस ने नाबालिक से छेड़छाड़ मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी युवक घटना के बाद से फरार चल रहा था। मामले के दो आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। आरोपी युवक का नाम दुर्जन साहू है।

19 जुलाई को 3 युवकों ने गांव की नाबालिक लड़की से छेड़छाड़ की थी। पीड़िता की शिकायत पर राजिम पुलिस ने संज्ञान लेते हुए जानी पटेल और एक नाबालिक को उसी दिन गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से जानी पटेल को जेल भेज दिया गया और नाबालिक आरोपी को बाल सुधार गृह महासमुंद भेजा गया। तीसरा अरोपी दुर्जन साहू तब से फरार चल रहा था।

राजिम पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी दुर्जन घटना के बाद से फरार चल रहा था। वही पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी। पुलिस को इसी बीच उसके गरियाबंद में होने की सूचना मिली जिस पर घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। फिलहाल आरोपी को न्यायालय में पेश कर उपजेल गरियाबंद दाखिल कर दिया गया है।