रायपुर में बुलडोजर से हुआ परिवर्तन यात्रा का स्वागत

Chhattisgarh Crimes

रायपुर। प्रदेश की 90 विधानसभा सीटों के लिए भाजपा ने परिवर्तन यात्रा मंगलवार को रायपुर पहुंची। इस दौरान जमकर आतिशबाजी की गई। बुलडोजर पर चढ़कर नेताओं को फूल-मालाएं पहनाई गईं। भाजपा बुलडोजर पॉलिटिक्स छत्तीसगढ़ में भी करना चाहती है। खासकर अरुण साव इसे लेकर बयान देते रहे हैं कि भाजपा की सरकार आई तो अपराधियों पर यूपी की तरह बुलडोजर चलेंगे।

भाजपा की यह यात्रा भाटापारा से होती हुई रायपुर के धरसींवा विधानसभा पहुंची थी। इसके बाद रायपुर शहर की चारों विधानसभा में रोड शो हुआ। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव समेत भाजपा के सभी बड़े नेताओं ने इस रोड शो में हिस्सा लिया। सभा में दिवस यात्रा प्रभारी गणेश शंकर मिश्रा ने बताया कि परिवर्तन यात्रा में लोग खुद जुड़ रहे हैं। सभा में केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री किशन राव कराड भी शामिल हुए।

भाजपा का दावा है कि परिवर्तन यात्रा में लोगों का हुजूम और भारी भीड़ ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार की नींद उड़ा दी है। लोगों ने अब प्रदेश की कांग्रेस सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंकने और छत्तीसगढ़ में फिर से विकास की धारा बहने के लिए छत्तीसगढ़ में कमल खिलाने के लिए तैयार है।

रायपुर पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने 10 से अधिक बुलडोजर से फूल बरसा कर स्वागत किया। वहीं भारतीय जनता युवा मोर्चा बाइक रैली निकालकर भाजपा की परिवर्तन यात्रा की अगुवाई की। भाजपा कार्यकर्ता ढोल – नगाड़े, फूल माला लेकर परिवर्तन यात्रा का स्वागत किया और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता परिवर्तन रथ के साथ साथ बाइक – कार से चल रहे थे।

रायपुर में लड्‌डू से तौले गए साव

रायपुर में दक्षिण विधानसभा से विधायक और पश्चिम के दावेदार राजेश मूणत एक साथ दिखे। अरुण साव को लड्‌डुओं से तौला गया। दोनों नेता साथ थे, कार्यकर्ताओं का मुंह मीठा करवाकर सभी का हौसला बढ़ाया गया।

Chhattisgarh Crimes