ये लोग ज्यादा ना खाएं केला, जानें क्या हैं इसके साइड इफेक्ट्स

Chhattisgarh Crimes

केला एक ऐसा फल है जो आपको बाजार में 12 महीने आसानी से मिल जाता है। खास बात है कि केला बहुत ज्यादा महंगा भी नहीं होता जिस वजह से हर तबके का इंसान इसे आसानी से कभी भी खा सकता है। खास बात है कि केला जितना ज्यादा सस्ता फल है उतना ही ज्यादा ये गुणों का खजाना है। केले में प्रचुर मात्रा में विटामिन बी 6, विटामिन सी और मैंगनीज होता है। यहां तक कि केले में रोगों से लड़ने वाले एंटी ऑक्सीडेंट्स डोपामाइन और कैटेचिन होता है। लेकिन क्या आपको पता है जरूरत से ज्यादा केले का सेवन करने से भी आपकी सेहत पर हानिकारक असर पड़ सकता है।

बढ़ा सकती है कब्ज की दिक्कत

कई बार लोग हल्का कच्चा केला होने पर भी उसे खा लेते हैं। उन्हें ऐसा लगता है कि इससे उन्हें कोई दिक्कत नहीं होगी। लेकिन क्या आप ये बात जानते हैं कि केला खाने से पेट अच्छी तरह से साफ होता है। अगर केला थोड़ा सा भी कच्चा है तो उससे कब्ज की समस्या हो सकती है। कई बार लूज मोशन की दिक्कत होने पर केला खाने की सलाह दी जाती है। इसका मतलब है कि केले से मोशन टाइट होता है। इससे इस बात का ध्यान रखें कि केला ना तो कच्चा खाएं और ना ही ज्यादा पका हुआ खाएं।

वजन कम करना है तो ना खाएं

क्या आप ये बात जानते हैं कि केले में प्राकृतिक तौर पर शुगर होता है। अगर आप इसे दूध के साथ मिलाकर खाएंगे तो वजन बढ़ना लाजमी है। अगर आप वजन घटाने की सोच रहे हैं और केले का सेवन करेंगे तो इससे आपका वजन बढ़ सकता है। कई लोग केले को बनाना मिल्कशेक के तौर पर भी लेते हैं। अगर आप भी ऐसा करते हैं तो केले का अधिक मात्रा में सेवन करने से आपका वजन बढ़ सकता है।

पेद दर्द और एसिडिटी से परेशान लोग

केला का अधिक मात्रा में सेवन करने से आपको पेट में दर्द और एसिडिटी की समस्या हो सकती है। कई लोगों को पेट दर्द खाली पेट केला खाने की वजह से भी होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि केले में स्टार्च होता है जिसे पचाने में वक्त लगता है। इसकी वजह से पेट में दर्द और उलटी जैसी दिक्कत भी हो सकती है। इसके साथ ही गैस की समस्या भी हो सकती है।

शुगर पेशेंट ज्यादा ना खाएं केला

केले में नैचुरल तौर पर शुगर होता है। ऐसे में केले का अधिक सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है। इस वजह से डायबिटीज पेशेंट केले का सीमित मात्रा में ही सेवन करें। हो सके तो आप डॉक्टर से भी सलाह ले सकते हैं।

दांतों में हो सकती है सड़न

केले में नैचुरल शुगर और स्टार्च होता है। इसकी वजह से केला दांतों में सड़न पैदा कर सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि केले में अमीनो एसिड टाइरोसिन होता है। ये शरीर में जाकर टायरमाइन में बदल जाता है। यही टायरामाइन माइग्रेन को ट्रिगर करता है। इसी वजह से जिन लोगों को अस्थमा की दिक्कत है उन्हें केले का सेवन ज्यादा नहीं करना चाहिए। इससे सूजन और एलर्जी की दिक्कत भी हो सकती है।

 

Disclaimer: यह जानकारी आयुर्वेदिक नुस्खों के आधार पर लिखी गई है। इनके इस्तेमाल से पहले चिकित्सक का परामर्श जरूर लें।