निगम, मंडलों में नियुक्ति की तीसरी सूची जारी

Chhattisgarh Crimes

रायपुर। छत्तीसगढ़ में निगम, मंडल, आयोगों में रिक्त पदों पर नियुक्तियों की एक सूची शनिवार को जारी हो गई। प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी पीएल पुनिया, प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम आदि से चर्चा के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इन नियुक्तियों पर नाम तय हुए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग ने 50 से अधिक नेताओं को विभिन्न निगमों, मंडलों, आयोगों, भाषाई अकादमियों और प्राधिकरणों में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्य के तौर पर नियुक्ति का आदेश जारी कर दिया है।

नये आदेश के मुताबिक अरपा विकास प्राधिकरण में उपाध्यक्ष पद पर बिलासपुर के अभय नारायण राय की नियुक्ति हुई है। बिलासपुर जिले के ही महेश दुबे, नरेन्द्र बोलर और आशा पाण्डेय को सदस्य बनाया गया है। इन्द्रावती विकास प्राधिकरण में उपाध्यक्ष पद पर बस्तर जिले के राजीव शर्मा को रखा गया है। वहीं बस्तर के ही मलकित सिंह गेंदु, रमाशंकर राव और सियाराम नाग को प्राधिकरण का सदस्य नियुक्त किया गया है। सिरपुर विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण में अध्यक्ष पद पर रायपुर जिले के सतीश जग्गी को नियुक्त किया गया है। उर्दू अकादमी का अध्यक्ष कांग्रेस रिसर्च विंग के इदरीश गांधी को बनाया गया है। वहीं दुर्ग जिले के डॉ. नजीर कुरैशी को उपाध्यक्ष, और धमतरी जिले के नजीर अहमद सिद्दिकी, बस्तर जिले के सत्तार अली, कांकेर जिले के सगीर कुरैशी, रायपुर जिले के रिजवान खान, सादिक बैलिम, ईस्माईल खान, हाजस्ता खान बानो, सूरजपुर जिले के इस्माइल खान, जांजगीर चांपा जिले के गुलाबुद्दीन, मुंगेली जिले के एजाज खोखर, सुकमा जिले के मनवर अली, बालोद जिले के शबीर खान, बिलासपुर जिले के अब्दुल शाहिद कुरैशी, सरगुजा जिले के बदरूद्दीन ईराकी को अकादमी में सदस्य बनाया गया है।रायपुर के राम गिडलानी को सिंधी अकादमी का अध्यक्ष बनाया गया है। बिलासपुर के नानक रेलवानी को उपाध्यक्ष पद मिला है। राजनांदगांव जिले के अशोक पंजवानी, मुरली पंजवानी, कांकेर जिले के दिलीप खटवानी, रायपुर जिले के अमर परचानी, अर्जुन वासवानी, अमर गिदवानी, राधा राजपाल, दुर्ग जिले के सुरेश धिंगानी, राजकुमार नारायणी और बलौदा बाजार जिले के रोशन हबलानी को सदस्य नियुक्त किया गया है।

शैक्षणिक मंडलों में भी इनकी नियुक्ति हुई है

छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्यामंडल के अध्यक्ष पद पर रायपुर जिले के डॉ. सुरेश कुमार शर्मा को नियुक्त किया गया है। रायपुर के ही डॉ. तोईनिधि वैष्णव को मंडलम का सदस्य बनाया गया है। मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष पद पर दुर्ग जिले के अल्ताफ अहमद को रखा गया है। वहीं उपाध्यक्ष पद पर सरगुजा जिले के इरफान सिद्दिकी तथा सदस्य पद के लिए धमतरी जिले के अशरफ रोकड़िया, रायपुर जिले के मोहम्मद अमजद खान, बलरामपुर जिले के खलील अहमद, बस्तर जिले के अनवर खान, नारायणपुर जिले के मोहम्मद यासीन, रायगढ़ जिले के मोहम्मद हसन रजा, कोरबा जिले के डॉ. शेख इश्तेयाक, दुर्ग जिले के तौहीद खान, बिलासपुर जिले के मुकिम अंसारी, दंतेवाड़ा जिले के शकील अहमद, गौरेला पेण्ड्रा मरवाही जिले के शाहीद राईन को नियुक्त किया गया है।

केपी खांडे को SC आयोग का अध्यक्ष बनाया

सरकार ने रायपुर जिले के के.पी. खांडे को अनुसूचित जाति आयोग का अध्यक्ष बनाया है। आयोग में सदस्य पद पर जांजगीर-चांपा जिले के श्रीराम पप्पु बघेल, रमेश पेगवार, सूरजपुर के संतोष सारथी और रायपुर के बी.एस.जागृत को नियुक्त किया गया है।

सामाजिक बोर्ड में इन नेताओं को जगह मिली

छत्तीसगढ़ लौह शिल्पकार बोर्ड में अध्यक्ष पद पर दुर्ग जिले के लोचन विश्वकर्मा की नियुक्ति हुई है। उपाध्यक्ष पद पर जांजगीर-चांपा जिले के विष्णु विश्वकर्मा, सदस्य पद पर बस्तर जिले के शंकर लाल विश्वकर्मा, सरगुजा जिले के गोविन्दराम विश्वकर्मा और रायपुर जिले के धनीराम विश्वकर्मा को जगह मिली है। छत्तीसगढ़ चर्म शिल्पकार बोर्ड में अध्यक्ष पद पर दुर्ग जिले के तरुण बिजौर, उपाध्यक्ष पद पर महासमुंद जिले के खिलावन बघेल, सदस्य पद पर दुर्ग जिले के किशोर कन्नौजे, गरियाबंद जिले की सरोजनी रात्रे और रायपुर जिले के तुलसी दौड़िया को नियुक्त किया गया है।

वहीं छत्तीसगढ़ केश शिल्प बोर्ड में अध्यक्ष पद पर दुर्ग जिले के नंदकुमार सेन और उपाध्यक्ष पद पर बिलासपुर जिले के चित्रकांत श्रीवास की नियुक्ति हुई है। इस बोर्ड में सदस्य पद पर कोण्डागांव जिले के विजय कुमार सेन, मुंगेली जिले के धनुष सेन और रायपुर जिले के शीत श्रीवास को नियुक्ति मिली है।

छत्तीसगढ़ रजक कल्याण बोर्ड में अध्यक्ष पद पर बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के लोकेश कन्नौजे की नियुक्ति हुई है। उपाध्यक्ष पद पर मुंगेली जिले के दुखवा राम निर्मलकर, सदस्य पद पर कबीरधाम जिले के भुनेश्वर निर्मलकर, दुर्ग जिले के राजेन्द्र रजक और बिलासपुर जिले के लक्ष्मीकांत निर्णेजक को नियुक्त किया गया है।

श्रम कल्याण मंडल में कई नियुक्तियां

छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल में उपाध्यक्ष पद पर दुर्ग जिले के केशव बंटी हरमुख को नियुक्त किया गया है। वहीं सदस्य पद पर रायपुर जिले के मंगलमूर्ति अग्रवाल, बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के आलोक मिश्रा इसी जिले के हरप्रसाद साहू, रायपुर जिले के मदन तालेड़ा, नरेश गड़पाल, सुरेश मसीह और बालोद जिले के कृष्णा दुबे को नियुक्त किया गया है।

जीव-जन्तु कल्याण बोर्ड में विद्याभूषण

बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के विद्याभूषण शुक्ला को छत्तीसगढ़ राज्य जीव जन्तु कल्याण बोर्ड का अध्यक्ष बनाया गया है। उपाध्यक्ष पद पर महासमुंद जिले के आलोक चंद्राकर, सदस्य पद पर धमतरी जिले के मदनमोहन खण्डेलवाल, जांजगीर-चांपा जिले के नारायण खण्डेलिया, बेमेतरा जिले के दानेश्वर साहू, सुकमा जिले के करण देव, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी के संजय जैन और रायपुर जिले के मदन देवांगन को नियुक्त किया गया है।