गांधी मैदान गरियाबंद में किसान मजदूर संगठन का जंगी रैली

  • हमारी मांगे पूरी नहीं होती है तो आगामी लोकसभा चुनाव का करेंगे बहिष्कार,, अर्जुन सिंह नायक
  • कलेक्टर कार्यालय का घेराव करने जा रहे आदिवासियों को अफसर ने बीच में मनाया तब जाकर माने 1हजार से अधिक आदिवासी मूलनिवासी
  • मैनपुर ब्लॉक मुख्यालय से लगभग 80-85 किलोमीटर की दूरी तय कर ट्रैक्टर पिकअप बोलोरो बाइक क्लोजर से क्षेत्रवासी गरियाबंद पहुंचे

Chhattisgarh Crimes

पूरन मेश्राम/मैनपुर। किसान मजदूर संघर्ष समिति उदंती सीतानदी राजा पड़ाव,अमलीपदर क्षेत्र के अध्यक्ष अर्जुन सिंह नायक के नेतृत्व में ब्लॉक मैनपुर के13 पंचायत के हजारों आदिवासी मूल निवासियों ने आज 9मार्च को जिला मुख्यालय गरियाबंद पहुंचकर गांधी मैदान में जंगी रैली प्रदर्शन कर पैदल कलेक्टर ऑफिस का घेराव करने हजारो की संख्या मे जा रहे थे उसे बीच रास्ते में ही अफसरो ने मनाते हुए वही पर संगठन के जनप्रतिनिधियों से ज्ञापन लेते हुए समाधान का भरोसा दिलाया गया।

क्षेत्र के प्रमुख मांगे

  • पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा अधिसूचित वन संरक्षण नियम 2022 को निरस्त किया जावे।
  • टाइगर रिजर्व के नाम से ग्रामों को विस्थापन करने की प्रक्रिया को तत्काल निरस्त किया जावे। अनुसूचित क्षेत्र में ग्राम सभा को वन प्रबंधन करने का पूर्ण अधिकार दिया जावे। लंबित व्यक्तिगत वन अधिकार दावा पत्रक का त्वरित निराकरण किया जावे।
  • कोर एरिया के ग्रामों में लघु वनोपज संग्रहण (तेंदूपत्ता) का कार्य चालू किया जावे।
  • राष्ट्रीय राजमार्ग 130 एन एच झरियाबाहरा से मंदागमुडा़ तक सड़क चौड़ीकरण का कार्य अविलंब शुरू कराई जावे।
  • वन भूमि से बेदखल किया गया बसाहट ग्राम गोहरामाल, सोरनामाल, दशपुर,ईचरादी टांगरान माकरखलिया के सैकड़ो लोगों को पुनः बसाया जावे।
  • कोर एवं बफर एरिया मे वर्ष 2005 से वर्ष 2010 तक वनों की अवैध कटाई में मदद करने वाले वन कर्मचारी एवं अधिकारियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही किया जावे।

बफर जोन के रहवासी

राजापड़ाव क्षेत्र में पुल पुलियो की सुविधा प्रदान किया जावे जिससे यातायात में सुगमता हो तथा क्षेत्र में वर्षों से लंबित मांग विद्युतीकरण को अविलंब पूरा कराई जावे। आदिवासियों को हिंदुत्व एवं धर्म परिवर्तन करना बंद किया जावे हसदेव अभ्यारण को कॉर्पोरेट घरानो से बचाया जावे। किसान मजदूर संघर्ष समिति उदंती सीतानदी राजापडा़व अमलीपदर क्षेत्र के अध्यक्ष अर्जुन सिंह नायक ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि टाइगर रिजर्व क्षेत्र के कोर एवं बफर जोन के रहवासियों को वर्षों से संवैधानिक अधिकारों से वंचित होना पड़ रहा है। आदिवासियों के हित में बनी वन अधिकार कानून पेसा कानून का पूर्ण रूप से अनुसूचित क्षेत्रों में पालन नहीं होने से मूलभूत बुनियादी सुविधाओं से आदिवासी मूल निवासियों को वंचित होना पड़ रहा है। क्षेत्रवासी वोट बैंक बन कर रह गई है।

अब ऐसा नहीं चलेगा हमारी मांगे पूरी नहीं होती है तो आगामी लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करेंगे। सैद्धांतिक तरीके से कई बार शासन प्रशासन को क्षेत्र के प्रमुख मांगों से अवगत कराने के बाद भी समस्या जस के तस बनी हुई है। गांधी मैदान में हजारों लोगों के साथ जंगी प्रदर्शन कर शांति मय तरीके से कलेक्टर गरियाबंद से प्रतिनिधियों के द्वारा बातचीत करते हुए ज्ञापन सौपने की तैयारी थी जिसे अफसरो ने बीच रास्ते में ही रोकते हुए मनाया गया तब जाकर माने एक हजार से अधिक आदिवासियो ने कलेक्टर के अनुपस्थिति पर महामहिम राष्ट्रपति,राज्यपाल के नाम ज्ञापन को तहसीलदार को सौपने की बात कही गई।

किसान संघर्ष समिति राजापडा़व क्षेत्र के अध्यक्ष दैनिक राम मंडावी ने कहा कि वर्षो से क्षेत्रवासी शिक्षा स्वास्थ्य आवागमन पुल पुलिया बिजली से वंचित है।हमारी संवैधानिक मांगे अविलंब पूरी नहीं होती है तो आगामी समय में इससे ज्यादा संख्या में जिला मुख्यालय पहुंचेंगे और जब तक के मांगे पूरी नहीं होगी रुक कर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करेंगे।

किसान मजदूर संघर्ष समिति उदंती सीतानदी राजापडा़व अमलीपदर क्षेत्र के धरना प्रदर्शन रैली में विशेष रूप से संगठन के मुखिया अर्जुन सिंह नायक, दैनिक राम मंडावी, विक्रम सिंह नेताम,बैजनाथ नेताम, दिनाचंद मरकाम, दुर्जन मरकाम,पुनाराम नेताम,पुनीत राम ध्रुव, फरसु राम नेताम, प्रेमलाल नाग,अशोक कुमार नेताम,तिलक राम मरकाम, सुंदर सिंह, मालेश कुमार, रविंद्र मरकाम,थम्मन उमेश कुमार मरकाम, रतन मंडावी, तीरथ नाग, गोकुल राम राम नेताम, छविराम मंडावी, जगदेव राम नेताम, महेश कुमार सूर्यवंशी, विश्राम मरकाम, मनाराम मरकाम,भानु राम नेताम, श्रवण मरकाम, सुनई बाई जिमाय बाई,दसरी बाई, सुन्दरीन बाई,श्यामा बाई,बजोबाई, सपोतीन बाई,मेहन्तरीन बाई सहित हजारों की संख्या में क्षेत्रवासी शामिल रहे।

Exit mobile version