घर के 3 सदस्यों ने खाया जहर, पति-पत्नी की मौत, बेटे की हालत नाजुक

Chhattisgarh Crimes

गरियाबंद। फिंगेश्वर थाना क्षेत्र के बेहरापाल गांव में एक ही परिवार के 3 सदस्यों द्वारा जहरखुरानी की घटना सामने आई है। मामले में पति-पत्नी की मौत हो गयी है वही बेटा अस्पताल में जिंदगी और मौत से लड़ाई लड़ रहा है। परिवार इतना बड़ा आत्मघाती कदम उठाने पर क्यों मजबूर हुआ फिलहाल इसका खुलासा नही हुआ। पुलिस मामला दर्ज कर विवेचना में जुटी है।

मिली जानकारी के अनुसार बेहरापाल निवासी दुर्गेश साहू उसकी पत्नी पुनिया बाई और बेटे पुष्पेंद्र ने जहर खा लिया है।लोगो को इसकी जानकारी उस समय लगी जब आज सुबह बगले में रहने वाले उसके भाई ने बोर चालू करने के लिए उसके घर जाकर आवाज लगाई। मगर कोई प्रतिक्रिया नही मिली। उसके बाद मृतक के भाई ने छत से घर के अंदर झांककर देखा तो अंदर का नजारा देखकर वह सत्र रह गया।

इसके बाद आसपास लोगो की मौजूदगी में दरवाजा खोला गया और तीनों को राजिम अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने दुर्गेश को मृत घोषित कर दिया जबकि पुष्पेंद्र ओर उसकी मां की तबियत नाजुक होने के कारण रायपुर रिफर कर दिया गया। रायपुर में इलाज के दौरान पुनिया बाई की भी मौत हो गयी है। वही पुष्पेंद्र की हालत नाजुक बनी हुई है।

फिंगेश्वर थाना प्रभारी भूषण चंद्राकर ने बताया कि पुलिस मामले में सभी बिन्दुओ पर जांच कर रही है। मगर अभी तक घटना के कारणों का कोई सुराग सामने नही आया है। पुलिस ने जहर की खाली बोतल बरामद कर ली है। वही 24 वर्षीय पुष्पेंद्र की पत्नी कुछ दिन पहले ही होली मनाने अपने मायके गयी थी। उसका भी आज ब्यान नही हो सका। वही कुछ लोग पीड़ित परिवार पर कर्ज होने की बात भी कह रहे है। हालांकि इसकी पुख्ता जानकारी अबतक सामने नही आई है।