नगर पंचायत छुरा के द्वारा जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया

कुल 30 में 16 आवेदनों का तत्काल निराकरण

Chhattisgarh Crimes

किशन सिन्हा छत्तीसगढ़ क्राइम

छुरा। राज्य शासन के निर्णय के अनुसार 27 जुलाई से 08 अगस्त के मध्य जनसमस्या निवारण पखवाड़ा का आयोजन प्रत्येक वार्ड में होना है। इसके तहत आज वार्ड क्रमांक 1 संजय नगर वार्ड में इसकी शुरुवात हुई ।

शिविर में तहसीलदार रमेश कुमार मेहता , नगर पंचायत उपाध्यक्ष दिनेश सचदेव,पार्षद हरीश यादव एवम मुख्यनगर पालिका अधिकारी लालसिंह मरकाम मौजूद रहे। प्रथम दिन शिविर में कुल 30 आवेदन प्राप्त हुए जिसमे मांग 22,शिकायत 8, शामिल है। जिसमे 16 आवेदनों का तत्काल निराकरण किया गया। शिविर में नोडल अधिकारी नरेश ध्रुव, जितेंद्र पाटकर,वीरेंद्र सिंह ठाकुर,कृष्ण कुमार वैष्णव,रामाधार यादव,धनेश्वर नाग,मिथलेश सिन्हा, नामेश साहू,मनोज दुबे,कमलेश सिन्हा, मेघराज यादव, एवम नगर वासी मौजूद थे।